लाइव न्यूज़ :

नोएडा: रजनीगंधा चौक अंडरपास में दीवार से टकराई स्कूल बस, 16 छात्र घायल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 17, 2018 10:25 IST

दिल्ली से सटे नोएडा में आज (शनिवार) सड़क हादसा हो गया है। यहां सुबह नोएडा के सेक्टर 16 रजनीगंधा चौक के पास अंडरपास के करीब एक स्कूल बस पलट गई।

Open in App

दिल्ली से सटे नोएडा में आज (शनिवार) सड़क हादसा हो गया है। यहां सुबह नोएडा के सेक्टर 16 रजनीगंधा चौक के पास अंडरपास के करीब एक स्कूल बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ है। जब बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस डिवाइडर से टकरा गई। 

खबर के अनुसार इस हादसे में बस में करीब 16 स्कूली छात्र घायल हो गए हैं। जबकि इस बस में हादसे के समय करीब 30 छात्र सवार थे। दुर्घटना में बस का ड्राइवर और कंडक्टर भी घायल हो गए हैं।

इतना ही नहीं इन दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद अंडरपास को यातायात के लिए कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। हादसे के कारण आस-पास के इलाके में जाम की स्थिति भी हो गई है। 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है और घटना की जांच में जुट गई है। रजनीगंध चौक नोएडा का काफी बिजी क्षेत्र है। सुबह यहां पर बड़ी संख्या में स्कूल बसों की आवाजाही होती है। स्कूल भी नोएडा के सेक्टर 16में ही है। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला