लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में 15 साल की लड़की को घर से अगवा कर 3 युवकों ने किया रेप, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

By भाषा | Updated: May 22, 2020 14:21 IST

मुजफ्फरनगर पुलिस के मुताबिक 21 मई को दो अन्य आरोपियों को 14 साल की लड़की से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों युवकों ने रेप के बाद लड़की को उसके घर के पास छोड़ दिया था, जिसके बाद पीड़िता ने सारी सच्चाई बताई। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराध काफी हद तक कम हो गए हैं।

मुजफ्फरनगर:उत्तर प्रदेश का जिला मुजफ्फरनगर के पुरकाजी इलाके में तीन युवकों ने 15 साल की लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। थाना अधिकारी सुभाष गौतम ने बताया कि आरोपियों ने लड़की के घर से उसका अपहरण करके एक वीरान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार (21 मई) को सामने आई जब लड़की ने घर लौटकर अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। गौतम ने बताया कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस बीच, एक अन्य घटना में दो युवकों को 14 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के मामले में 21 मई को ही गिरफ्तार किया गया है।  

शामली जिले में दो लड़कियों के शव बरामद

शामली जिले में गन्ने के खेत में दो लड़कियों के शव बरामद हुए हैं, जिनकी पहचान करने के लिए पुलिस ने चार दलों का गठन किया है। थाना अधिकारी यशपाल धामा ने बताया कि लड़कियों की उम्र 20 से 22 साल प्रतीत होती है। उनके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। उनके शव कैराना थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव में एक गन्ने के खेत से बरामद हुए थे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए मंडल अधिकारी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में चार दलों का गठन किया गया है। 

महिलाओं के प्रति लॉकडाउन में कम हुए अपराध: रिपोर्ट

कई रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराध काफी हद तक कम हो गए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में साइबर अपराध की 54 शिकायतें मिलीं जबकि मार्च में 37 और फरवरी में 21 शिकायतें मिली थी। लॉकडाउन के कारण ऑनलाइन शिकायतें प्राप्त की जा रही हैं।

टॅग्स :मुजफ्फरपुरउत्तर प्रदेशरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला