लाइव न्यूज़ :

पबजी खेलने के लिए बड़े भाई ने लगाई डांट तो 15 साल के लड़के ने कर दी हत्या

By भाषा | Updated: June 30, 2019 08:10 IST

Open in App

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में 15 वर्षीय एक किशोर ने अपने मोबाइल पर पबजी गेम खेलने को लेकर डांटने पर अपने बड़े भाई की कथित तौर पर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ममता डिसूजा ने बताया कि पीड़ित मोहम्मद शेख(19) ने आज सुबह जब छोटे भाई को अपने मोबाइल फोन पर पबजी खेलने से मना किया तो वह क्रोधित हो गया।

डिसूजा ने बताया कि किशोर ने अपने भाई का सिर कथित तौर पर दीवार पर दे मारा और उस पर लगातार कैंची से हमला किया। शेख को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डिसूजा ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या के लिए दंड) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

इससे पहले बिहार के भागलपुर में हबीबपुर थाना क्षेत्र के दाउदबॉट मोहल्ले में मोबाइल पर पब्जी खेल रहे किशोर बेटे को मां-बाप ने डांटा तो इकलौते किशोर बेटे ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर लिया था। 

बताया जाता है कि अधिवक्ता रामविलास यादव का इकलौता बेटा पीयूष कुमार (17) इसी साल प्रथम श्रेणी से इंटर की परीक्षा पास की थी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दाउदबॉट पहुंचकर घटना की जांचकर शव को कब्जे में ले लिया।

टॅग्स :पबजी गेममहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला