लाइव न्यूज़ :

ईंट भट्टे पर काम कर रही 14 साल की लड़की का रेप, आरोपी चौकीदार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 14, 2019 15:20 IST

वहीं, दिल्ली के मोती नगर में 22 साल की बेटी पर फब्तियां कसने का विरोध करने वाले एक बिजनेसमैन की कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

Open in App

उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने 14 साल की किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्टे के चौकीदार ने वहां काम करने वाली किशोरी से सोमवार की रात कथित रूप से बलात्कार किया।

जेवर के पुलिस उपाधीक्षक शरद चंद शर्मा ने बताया कि इस संबंध में रबूपुरा थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है। शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

वहीं, दिल्ली के मोती नगर में 22 साल की बेटी पर फब्तियां कसने का विरोध करने वाले एक बिजनेसमैन की कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना में 51 वर्षीय बिजनेसमैन ध्रुव राज त्यागी के बेटे अनमोल को भी गंभीर चोट आई है और वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

रिपोर्टस के अनुसार ध्रुव राज त्यागी बेटी पर टिप्पणी के खिलाफ शनिवार को शिकायत करने एक लड़के के घर गये थे। वहां उनकी उस लड़के और लड़के के पिता से बहस हो गई। इसके बाद चार लोगें ने मिलकर त्यागी और उनके बेटे पर हमला कर दिया।

टॅग्स :रेपनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला