लाइव न्यूज़ :

सूरत में नाबालिग लड़की की पहचान के लिए लगाए गए 1200 पोस्टर, शरीर पर मिले थे 86 चोटों के निशान

By भारती द्विवेदी | Updated: April 15, 2018 15:41 IST

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूरत में जिस बच्ची का शव मिला है उसकी छह अप्रैल को हत्या की गयी थी। माना जा रहा है कि हत्या से पहले एक हफ्ते तक उसे प्रताड़ित किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 अप्रैल: सूरत में शनिवार को एक 11 साल की लड़की का शव मिला था। जिसके शरीर पर 86 जख्म के निशाने थे। लड़की की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। सूरत पुलिस कमीश्नर सतीश शर्मा ने कहा है- 'लड़की की पहचान के लिए सूरत में 1200 पोस्टर लगाए गए हैं। पीड़िता और उसकी फैमिली की पहचान करने वालों को 20 हजार रुपया इनाम दिया जाएगा। हमने ये केस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है।' 

बच्ची का शव सूरत में कल मिला था। सिविल अस्पताल के फोरेंसिक हेड के अनुसार पीड़िता के निजी अंगों पर भी चोट के निशान हैं। फोरेंसिक विभाग के प्रमुख ने कहा था कि एफएसएल टेस्ट के बाद ही ये साफ हो सकेगा कि पीड़िता का यौन शोषण हुआ था या नहीं। पीड़िता की गला दबाकर हत्या की गयी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूरत में जिस बच्ची का शव मिला है उसकी छह अप्रैल को हत्या की गयी थी। माना जा रहा है कि बच्ची की हत्या से करीब एक हफ्ते पहले से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि बच्ची की हत्या से पहले उसका बलात्कार किया गया था। अभी तक बच्च की पहचान नहीं हुई है, न ही कोई परिवार बच्ची को लेने के लिए पुलिस के पास पहुँचा है। 

सूरत पुलिस लापता बच्चों की सूची से बच्ची के शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का मानना है कि बच्ची की हत्या किसी और जगह पर करके शव को पंडेसरा में फेंका गया है। बच्ची की तस्वीर विभिन्न पुलिस थानों को शिनाख्त के लिए भेजी गयी है। एबीपी न्यूज के अनुसार पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :रेपकठुआ गैंगरेपउन्नाव गैंगरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज