लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: 12 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, परिजनों ने की गला काट कर हत्या

By नियति शर्मा | Updated: March 19, 2019 14:25 IST

इस केस की जांच के दौरान लड़की की चाची ने पड़ौसी पर हत्या का आरोप लगा कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या का मामला आया सामनेलड़की के रिश्तेदारों ने दिया इस निर्मम घटना को अंजामपुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इसमें एक नाबालिग भी शामिल

मध्य प्रदेश के सागर जिले से 12 साल की एक बच्ची के साथ गैंगरेप का हैरतअंगेज का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ उसके चचरे  भाईयों और चाचा ने मिलकर गैंगरेप किया और बाद में उसकी गला काट कर हत्या कर दी। इस निर्मम घटना को 14 मार्च को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने बताया कि मार्च 13 को लड़की के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई थी।

पिता ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी स्कूल से नहीं लौटी है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को मामले की जांच के दौरान बच्ची का शव गांव के कुछ दूर एक खेत में मिला। बरामद हुए शव का गला बुरी तरह से कटा हुआ था। पुलिस के अनुसार इस केस की जांच के दौरान लड़की की चाची ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगा कर पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।

पुलिस ने जब पड़ोसी से पूछताछ की तो उसने मृतक लड़की के बड़ा भाई पर संदेह जताया। सागर के एसपी अमित सांघी ने मीडिया को बताया कि बड़े भाई (20 साल) के गांव में न होने के कारण छोटे भाई (19 साल) से पूछताछ की गई तो उसने गुनाह स्वीकार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि लड़की जब स्कूल से घर लौट रही थी तब उसका चचेरा भाई उसे अपने घर ले गया था। वहां पर उसके चाचा और उसके भाईयों ने मिलकर उलके साथ गैंगरेप किया। लड़की ने पुलिस को बताने की बात कहीं तो उसकी चाची ने उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। बाद में शव का गला काटा गया था।

पुलिस ने बताया की  इस केस में चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें से एक नाबालिग है। एक आरोपी अब भी फरार है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशहत्याकांडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम