लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा बुराड़ी में 11 शव मिलने का मामला, मौके से मिले ये अहम सबूत

By स्वाति सिंह | Updated: July 1, 2018 20:20 IST

पुलिस ने बताया कि दस शव फंदे से लटके मिले और इनके आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी, जबकि 75 वर्षीय एक महिला का शव फर्श पर पड़ा हुआ था।

Open in App

नई दिल्ली, 1 जुलाई: अब क्राइम ब्रांच राजधानी के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत की जांच करेगी। इस बात की जानकरी दिल्ली के संयुक्त आयुक्त पुलिस आलोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल अपर दस शव फंदे से लटके मिले थे और इनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। वहीं 77 वर्षीय एक महिला का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। मरने वालों में दो नाबालिग थे। मरने वालों की पहचान नारायण देवी (77), उनकी बेटी प्रतिभा (57) और दो पुत्रों भवनेश (50) तथा ललित भाटिया (45) के रूप में हुई है। 

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: बच्चा चोरी के शक में गांव वालों ने पांच लोगों की पीट-पीटकर मार डाला

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आलोक कुमार ने बताया कि भवनेश की पत्नी सविता (48) और उनके तीन बच्चे मीनू (23), नीतू (25), और ध्रुव (15) भी मृत पाए गए है। ललित की पत्नी टीना (42) और उनका 15 वर्षीय बेटा शिवम भी मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिभा की बेटी प्रियंका (33) भी फंदे से लटकी मिली। उसकी पिछले महीने सगाई हुई थी और उसकी इस वर्ष के अंत में शादी होने वाली थी। मकान की तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ हाथ से लिखे नोट मिले है जो परिवार द्वारा कुछ धार्मिक प्रथा का पालन किए जाने की ओर इशारा कर रहे है। 

ये भी पढ़ें: UGC को खत्म करने के केंद्र के फैसले से अकादमिक विद्वान असहमत, कहा- नेता इन मामलों में शामिल ना हो

इसके साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले कि जांच वह धार्मिक एंगल से भी करेंगे। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में बुराड़ी पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि किसी पड़ोसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। साथ ही साथ घर के आसपास नाकेबंदी कर दी। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का मान रही है। मामले के लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास