लाइव न्यूज़ :

देवघरः बड़ी कार्रवाई, 11 साइबर अपराधी अरेस्ट, 25 मोबाइल, 32 सिम कार्ड, 19 एटीएम और 19500 नकद बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: August 1, 2021 07:36 IST

देवघर के पुलिस उपाधीक्षक मंगल सिंह जामुदा एवं साइबर पुलिस उपाधीक्षक नेहा बाला ने संयुक्त रूप से बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिले के विभिन्न स्थानों पर की गई छापेमारी में कुल 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देचार स्वाइप मशीन और 19,500 रुपये नकद जब्त किये गये। गिरफ्तार सभी साइबर अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।19 एटीएम कार्ड, आठ पासबुक, छः चेकबुक भी बरामद किया।

देवघरः झारखंड के देवघर जिले में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से 25 मोबाइल फोन, 32 सिम कार्ड, 19 एटीएम कार्ड और 19500 रुपये नकद बरामद किये।

 

देवघर के पुलिस उपाधीक्षक मंगल सिंह जामुदा एवं साइबर पुलिस उपाधीक्षक नेहा बाला ने संयुक्त रूप से बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिले के विभिन्न स्थानों पर की गई छापेमारी में कुल 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

इनके कब्जे से 25 मोबाइल फोन, 32 सिम कार्ड, 19 एटीएम कार्ड, आठ पासबुक, छः चेकबुक, चार स्वाइप मशीन और 19,500 रुपये नकद जब्त किये गये। गिरफ्तार सभी साइबर अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

साइबर ठग ने किराना व्यापारी के खाते से उड़ाए नौ लाख रुपये

नोएडा थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में झट्टा गांव के किराना व्यापारी के खाते से साइबर ठग ने महज छह मिनट में नौ लाख रुपये निकाल लिए। नालेज पार्क थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 159 स्थित झट्टा गांव के श्यामवीर सिंह की भंगेल में किराने की दुकान है तथा उनका बदौली बांगर सेक्टर 154 में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खाता है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार श्यामवीर सिंह ने 12 जुलाई को अपने बैंक खाते पर चल रही नेट बैंकिंग सुविधा को बंद कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था जिसके दो घंटे बाद उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी बताते हुए नेट बैंकिंग बंद कराने के लिए श्यामवीर सिंह के मोबाइल पर एक लिंक भेजा । पुलिस के अनुसार फोनकर्ता ने श्यामवीर सिंह को लिंक पर क्लिक कर अपने खाते से संबंधित डिटेल अपडेट करने के लिए कहा।

तब पीड़ित ने दिए गए लिंक पर अपने खाते से संबंधित सभी जानकारी भर दी। संजय कुमार सिंह ने बताया कि अगले दिन 13 जुलाई की सुबह साढ़े सात बजे पर फिर उसी ठग ने फोन करके श्यामवीर सिंह को नेट बैंकिंग बंद कराने के लिए उनके मोबाइल पर कोड भेजे जाने की बात कहते हुए उनसे कोड पूछा।

आरोप है कि महज छह मिनट में श्यामवीर के खाते से कई बार में 9 लाख रुपए निकाल लिए गए। इस पर पीड़ित ने तुरंत ही साइबर सेल और कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस को सूचना दी। उन्होंने ने पीएनबी बैंक के शुल्कमुक्त फोन नंबर पर भी ठगी होने की जानकारी दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए