लाइव न्यूज़ :

बच्चियों को अगवा कर बनाया वेश्या, 1980 से आज तक फंसे 1000 बच्चे: रिपोर्ट

By IANS | Updated: March 12, 2018 20:58 IST

बच्चों को उनके परिवार से अलग कर यहां लाया गया और यहां उनके साथ मार-पीट और दुष्कर्म किया गया, जो अभी भी चल रहा है। 

Open in App

लंदन, 12 मार्च: ब्रिटेन में 1980 के दशक बाद करीब 1,000 से ज्यादा बच्चे के सेक्स स्कैंडल के जाल में फंसने को मजबूर हुए। इस स्कैंडल में सेक्स गैंग्स ने 40 सालों तक 11 वर्ष की आयु तक के बच्चों को अपना निशाना बनाया। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। 

'मिरर' ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में बताया, ब्रिटेन के कस्बे टेलफोर्ड में बच्चियों के साथ दुष्कर्म का सिलसिला करीब 40 साल तक चला। 

रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों को उनके परिवार से अलग कर यहां लाया गया और यहां उनके साथ मार-पीट और दुष्कर्म किया गया, जो अभी भी चल रहा है। इस स्कैंडल में कम से कम तीन लोगों की हत्या और दो अन्य इससे जुड़ी दुर्घटना में मारे गए। 

'मिरर' की 18 महीने की जांच में ही पता चल गया था कि 1990 के दशक में सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस स्कैंडल के बारे में जानकारी थी लेकिन पुलिस ने जांच शुरू करने के लिए एक दशक का समय लिया। यहां के कर्मचारियों को पीड़ितों, दुर्व्यवहार और तस्करी के शिकार बच्चों को 'वेश्याओं' के रूप में देखा गया। 

अधिकारी नस्लवाद के डर के कारण इस अपराध में लिप्त नशा करने वाले एशियाई समुदायों के लोगों का ब्योरा रखने में असफल रहे और पुलिस एक हालिया मामले की पांच बार जांच करने में असफल रही जब तक कि एक सांसद ने इस मामले पर हस्तक्षेप नहीं किया। 

मिरर के मुताबिक, टेलफर्ड से कंजर्वेटिव सांसद लूसी एलन ने एक सार्वजनिक जांच की मांग की है और कहा कि निष्कर्ष बेहद गंभीर और चौंकाने वाले थे।

उन्होंने कहा, "टेलफोर्ड में बाल यौन शोषण की एक स्वतंत्र जांच होनी चाहिए ताकि हमारे समुदाय का अधिकारियों पर पूर्ण विश्वास बहाल हो सके।"

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े