लाइव न्यूज़ :

बिहार में एक और शिक्षक बना हैवान,10 साल की छात्रा से कई दिनों तक करता रहा यौन शोषण

By एस पी सिन्हा | Updated: July 7, 2018 20:23 IST

बिहार के सारण (छपरा) जिले में स्कूल में एक छात्रा के साथ घटित सामूहिक दुष्कर्म की घटना की आग अभी ठंढी भी नहीं हुई थी कि शिक्षक ने समाज को कलंकित करते हुए अपनी छात्रा का लगातार यौन शोषण करता रहा।

Open in App

पटना,7 जुलाई: बिहार के सारण (छपरा) जिले में स्कूल में एक छात्रा के साथ घटित सामूहिक दुष्कर्म की घटना की आग अभी ठंढी भी नहीं हुई थी कि शिक्षक ने समाज को कलंकित करते हुए अपनी छात्रा का लगातार यौन शोषण करता रहा। सूबे के बिहारशरीफ में आज यौन शोषण की शिकार एक पीडिता ने जिला विधिक प्राधिकार में परिवाद दर्ज कराई है।

पीडिता ने बताया है कि ओइयाव प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक संजीत दास सात वर्षों से उसका यौन शोषण कर रहा है। किशोरी ने बताया है कि 10 वर्ष की उम्र में ही आरोपी शिक्षक उसे बहला-फुसला कर नवादा ले कर चला गया था और सात वर्षों से नवादा में उसके साथ प्रतिदिन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। दुष्कर्म के परिणामस्वरूप उसे दो बेटियां जिसमें पहली 4 वर्ष एवं दूसरी आठ माह की है। 17 वर्ष की उम्र में वह दोनों बच्चियों का पालन-पोषण करने को विवश है। दुष्कर्मी शिक्षक के द्वारा प्रतिदिन उसे धमकी दी जाती थी कि ज्यादा हल्ला-गुल्ला किया तो तुम्हारा चेहरा जला कर तुम्हारे भाई को जान से मार दूंगा।

बिहारः 9वीं की छात्रा से स्कूल में रेप में प्रिंस‌िपल-टीचर-छात्र सहित 19 पर FIR दर्ज, 6 गिरफ्तार

शिक्षक द्वारा घर से निकलते समय घर में ताला मार दिया जाता था। विगत 03 जुलाई को आरोपी दुष्कर्मी शिक्षक जल्दबाजी में ताला लगाना भूल गया। जिसका फायदा उठा कर पीड़िता अपनी बेटियों के साथ मां-बाप के घर फटेहाल स्थिति में पहुंची। इसके बाद वह अस्थावां थाना में आरोपी शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने गई तो थाने ने प्राथमिकी दर्ज करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद वह जिला विधिक सेवा प्राधिकार में अपने परिजनों के साथ पहुंची।

'पहले 3 सहपाठियों ने टॉयलेट में मेरा रेप किया, मैंने प्र‌िंस‌िपल से शिकायत की तो वो भी मेरा रेप करने लगे'

जिला विधिक प्राधिकार द्वारा ने तत्काल कदम उठाते हुए तत्काल महिला थाना के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की जिसके फलस्वरूप प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त वहशी शिक्षक एक अन्य किशोरी को भी लेकर भागा हुआ है। जिस मामले में थाने में शिकायत के बाद पुलिस को उसकी तलाश है और वह फरार है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?