लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: बकरियां चरा रही 10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: April 22, 2020 19:08 IST

मऊ थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुभाषचन्द्र चौरसिया ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बुधवार को बताया कि "यह घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की है।

Open in App
ठळक मुद्देदो नाबालिग लड़कों ने घटना को अंजाम दिया है।नाबालिग लड़कों ने बहला-फुसलाकर बच्ची के साथ बलात्कार किया है।

बांदा: चित्रकूट जिले के एक गांव में बकरियां चरा रही दस साल की एक बच्ची के साथ दो नाबालिग लड़कों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किये जाने की घटना सामने आई है।

मऊ थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुभाषचन्द्र चौरसिया ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बुधवार को बताया कि "यह घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की है। उस समय दस साल की बच्ची जंगल में बकरियां चरा रही थी। तभी बारह साल और पन्द्रह साल के नाबालिग लड़कों ने बहला-फुसलाकर बच्ची के साथ बलात्कार किया है।"

उन्होंने बताया कि "जब देर शाम बच्ची जंगल से अपने घर पहुंची, तब उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी और इसके बाद परिजनों ने थाने में आकर कल एक बजे रात में दोनों नाबालिग लड़कों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया।"

उन्होंने बताया कि "पीड़ित बच्ची का बुधवार को सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।" चौरसिया ने बताया कि "दोनों नाबालिग आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।" 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशचित्रकूटरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने