Women IPL Auction 2023: आखिर कौन हैं मल्लिका सागर, महिला प्रीमियर लीग 2023 की नीलामी का संचालन करेगी

Women IPL Auction 2023: मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल जैसी आईपीएल टीमों के अलावा  कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स (लखनऊ) और अडानी स्पोर्टलाइन ने डब्ल्यूपीएल के लिए फ्रेंचाइजी टीमें खरीदी हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 13, 2023 2:07 PM

Open in App
ठळक मुद्देनीलामी में हर  फ्रेंचाइजी टीम खिलाड़ियों पर 12 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है।टीमों को कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ियों के लिए सफल बोली लगानी होगी।महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी के दौरान 409 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।

Women IPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 की नीलामी आज हो रही है। 13 फरवरी 2023 भारतीय महिला क्रिकेट में एक नई शुरुआत होगी। पहली बार महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी के दौरान 409 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।

 

इस नीलामी में पांच फ्रेंचाइजी टीमें कुल मिलाकर 90 खिलाड़ियों के लिए बोली लगा सकती हैं जिसके लिए 409 क्रिकेटरों की अंतिम सूची जारी की गयी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि लीग के सभी 22 मैच चार से 26 मार्च तक मुंबई में होंगे।

इन 409 खिलाड़ियों में से 246 भारतीय है जबकि 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। इसमें से आठ एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं। इन खिलाड़ियों में 202 ने राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। सभी पांच फ्रेंचाइजी के मालिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की बोली लगाने के लिए मुंबई में इकट्ठा होंगे। डब्ल्यूपीएल की नीलामी कई मायनों में खास होने वाली है।

इतिहास में पहली बार एक महिला नीलामीकर्ता कार्यवाही को संभालेगी

भारतीय फ्रेंचाइजी क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक महिला नीलामीकर्ता कार्यवाही को संभालेगी। बीसीसीआई द्वारा उठाए गए सबसे सराहनीय कदमों में से एक के रूप में भारत की मल्लिका सागर इवेंट के दौरान पोडियम पर होंगी। मल्लिका मुंबई की एक कला संग्राहक हैं और आधुनिक और समकालीन भारतीय कला की सलाहकार भी हैं।

वह आर्ट इंडिया कंसल्टेंट फर्म की पार्टनर भी हैं। उन्हें मुंबई में पुंडोल्स (एक आर्ट गैलरी) के साथ नीलामी आयोजित करने का व्यापक अनुभव है। जब खेल-संबंधी आयोजनों की बात आती है, तो मल्लिका ने 2021 में प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की। हालाँकि, यह क्रिकेट की नीलामी में उनकी शुरुआत है।

करियर की शुरुआत 2001 में क्रिस्टी में हुई

उनके करियर की शुरुआत 2001 में क्रिस्टी में हुई, जब वह वहां पर भारतीय मूल की पहली महिला नीलामकर्ता बनीं। मल्लिका भारतीय टी20 लीग में नीलामी कराने वाली पहली भारतीय भी हैं। पिछले कुछ वर्षों में, रिचर्ड मैडली और ह्यूग एडमीड्स आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान जाने-पहचाने चेहरे रहे हैं। 

अंतिम सूची को 409 खिलाड़ियों को जगह

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ महिला प्रीमियर लीग की नीलामी मुंबई के ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ में 13 फरवरी 2023 होगी। इसके लिए कुल 409 क्रिकेटरों सूची जारी की गई है।’’ विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘  महिला प्रीमियर लीग के शुरुआती सत्र के नीलामी के लिए कुल 1525 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया और अंतिम सूची को 409 खिलाड़ियों को जगह दी गयी है।’’

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने पांच टीमों के लिए बोली में 4669.99 करोड़ रुपये हासिल करने के बाद इस लीग का प्रसारण अधिकार 951 करोड़ रुपये में बेचा। मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल जैसी आईपीएल टीमों के अलावा  कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स (लखनऊ) और अडानी स्पोर्टलाइन ने डब्ल्यूपीएल के लिए फ्रेंचाइजी टीमें खरीदी हैं। नीलामी में हर  फ्रेंचाइजी टीम खिलाड़ियों पर 12 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है। टीमों को कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ियों के लिए सफल बोली लगानी होगी।

टॅग्स :महिला आईपीएल नीलामी 2023हरमनप्रीत कौरस्मृति मंधानाIPLआईपीएल 2023बीसीसीआई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या