सोशल मीडिया पर लोगों ने किया अनुष्का शर्मा को ट्रोल, विराट कोहली ने ऐसे दिया जोरदार जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा को ट्रोल करने वालों जोरदार जवाब देते हुए उनकी बोलती बंद कर दी

By अभिषेक पाण्डेय | Published: June 17, 2018 12:17 PM

Open in App

नई दिल्ली, 17 जून: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान से लेकर सामाजिक मुद्दों तक अपनी जरूरी बातें रखने से कतराते नहीं हैं। कोहली ने शनिवार को ट्विटर पर अपनी पत्नी और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें वह एक कार सवार को सड़क पर कूड़ा ने फेंकने की सलाह देती नजर आ रही हैं। 

विराट द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में अनुष्का अपनी बगल चल रही कार में बैठे शख्स से कह रही हैं, 'आप सड़क पर प्लास्टिक क्यों फेंक रहे हैं? कृपया सावधान रहिए, आप इस तरह से सड़क पर प्लास्टिक नहीं फेंक सकते हैं।'  

कोहली ने अनुष्का का ये शेयर करते हुए लिखा है, 'इन लोगों को सड़क पर कूड़ा फेंकते देख उनकी सही ढंग से खिंचाई की। एक लग्जरी कार में सफर करते हैं और दिमाग घूमने चला गया है। ये लोग हमारे देश को साफ रखेंगे? हां, सही है! अगर आप देखें कि ऐसा कुछ गलत हो रहा है तो ऐसी ही कीजिए और जागरूकता फैलाएं।' (पढ़ें: VIDEO: कार सवार शख्स की हरकत पर भड़कीं अनुष्का शर्मा, गाड़ी रोक जमकर सुनाया)

हालांकि कुछ लोगों को अनुष्का का स्वच्छता का संदेश देने का ये अंदाज पसंद नहीं आया और वे इस वीडियो को पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए अनुष्का शर्मा को ट्रोल करने लगे और उन्होंने अनुष्का के इस तरह के बर्ताव पर सवाल उठा दिया।

लेकिन कोहली ने इन ट्रोलर्स को जोरदार जवाब देते हुए अनुष्का के समर्थन में एक और ट्वीट किया। 'बहुत से लोगों जिनके अंदर ऐसा कुछ करने की हिम्मत नहीं उनके लिए ये फनी है। आजकल लोगों के लिए हर चीज मीम कॉन्टेंट है। शर्मनाक।'

हाल ही में विराट कोहली को 2016-17 और 2017-18 सीजन के लिए बीसीसीआई ने बेंगुलरु में प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या