U19 Women's T20 WC: अंडर-19 सुपर सिक्स मुकाबला 21 से 25 जनवरी तक, 12 टीम में टक्कर, जानें टीम इंडिया के सामने कौन टीम, देखें तारीखें, समय और स्थान

U19 Women's T20 WC: U19 महिला टी20 विश्व कप 2023 सुपर सिक्स का दूसरा दौर 25 जनवरी 2023 को समाप्त होगा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 20, 2023 9:45 PM

Open in App
ठळक मुद्देप्रत्येक समूह में छह टीमें हैं।सुपर सिक्स स्टेज में सभी टीमें दो-दो मैच खेलेंगी।21 जनवरी को बांग्लादेश के सामने दक्षिण अफ्रीका है। 

U19 Women's T20 WC: आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2023 सुपर सिक्स का दूसरा दौर 21 जनवरी से शुरू हो रहा है। सुपर सिक्स मुकाबला 25 जनवरी 2023 तक खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 27 जनवरी को और फाइनल मुकाबले 29 जनवरी को खेला जाएगा। 

12 टीम एक-दूसरे को टक्कर देंगे। 21 जनवरी से पोटचेफस्ट्रूम में चैंपियन बनने के लिए लड़ाई शुरू हो जाएगी। चार सेमीफाइनल स्थानों के लिए कुल 12 टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। U19 महिला टी20 विश्व कप 2023 सुपर सिक्स के दूसरे दौर की 12 टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक समूह में छह टीमें हैं। सुपर सिक्स स्टेज में सभी टीमें दो-दो मैच खेलेंगी।

भारतीय महिला अंडर-19 टीम जीत की हैट्रिक के साथ सुपर सिक्स स्थान पक्का कर लिया। महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में सुपर सिक्स मुकाबले 21 जनवरी से शुरू हो रहा है। भारत 21 जनवरी को पहले सुपर सिक्स में ऑस्ट्रेलिया और दूसरे मैच में श्रीलंका (22 जनवरी) से भिड़ेगा।

आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के उद्घाटन के सुपर सिक्स चरण के लिए मैच अधिकारियों की नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई है। अंपायर कैंडेस ला बोर्डे, वेन नाइट्स, लिसा मैककेबे, डेडुनु डी सिल्वा, केरिन क्लास्ट, वीरेंद्र शर्मा, मारिया एबॉट, अहमद पकटीन और सारा डम्बनेवाना हैं। रेफरी वैनेसा डी सिल्वा, नीयामुर राहुल और ओवेन चिरोम्बे हैं।

U19 महिला T20 विश्व कप 2023 सुपर सिक्स: (U19 Women’s T20 World Cup 2023 Super Six: Playoffs Schedule)

ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, यूएई।

ग्रुप 2: इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, रवांडा, वेस्ट इंडीज।

21 जनवरी: रवांडा बनाम न्यूजीलैंड, दोपहर 1:30 बजे IST, पोटचेफस्ट्रूम

21 जनवरी: आयरलैंड बनाम इंग्लैंड, दोपहर 1:30 IST, पोटचेफस्ट्रूम

21 जनवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शाम 5:15 बजे IST, पोटचेफस्ट्रूम

21 जनवरी: बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, शाम 5:15 बजे IST, पोटचेफस्ट्रूम

22 जनवरी: वेस्टइंडीज बनाम रवांडा, शाम 5:15 बजे IST, पोटचेफस्ट्रूम

22 जनवरी: भारत बनाम श्रीलंका, शाम 5:15 बजे IST, पोटचेफस्ट्रूम

23 जनवरी: पाकिस्तान बनाम आयरलैंड , शाम 5:15 बजे IST, पोटचेफस्ट्रूम

23 जनवरी: यूएई बनाम ऑस्ट्रेलिया, शाम 5:15 बजे IST, पोटचेफस्ट्रूम

24 जनवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, शाम 5:15 बजे IST, पोटचेफस्ट्रूम

24 जनवरी: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, शाम 5:15 बजे IST, पोटचेफस्ट्रूम

25 जनवरी: यूएई बनाम बांग्लादेश, शाम IST, पोटचेफस्ट्रूम

25 जनवरी: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज, 5:15 PM IST, पोटचेफस्ट्रूम।

U19 महिला T20 विश्व कप 2023 सेमीफाइनल और फाइनल: (U19 Women’s T20 World Cup 2023 Semifinal and Final Schedule)

27 जनवरी: ग्रुप 1 विनर बनाम ग्रुप 2 रनर अप, दोपहर 1:30 बजे IST, पोटचेफस्ट्रूम

27 जनवरी: ग्रुप 2 विनर बनाम ग्रुप 1 रनर अप, शाम 5:15 बजे IST, पोटचेफस्ट्रूम

29 जनवरी: सेमीफ़ाइनल 1 का विजेता बनाम सेमीफ़ाइनल 2 का विजेता (फाइनल)  शाम 5:15, IST, पोटचेफस्ट्रूम।

टॅग्स :आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कपटीम इंडियापाकिस्तान क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेट टीमबांग्लादेश क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या