IPL 2020: स्टोक्स और सैमसन की बल्लेबाजी ने जीता मुंबई के कप्तान पोलार्ड का भी दिल, कहा- कमाल कर दिया

राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हराकर प्लेआफ की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। स्टोक्स और सैमसन की पारी ने मुंबई के कप्तान को भी अपना फैन बना लिया।

By अमित कुमार | Published: October 26, 2020 8:13 AM

Open in App
ठळक मुद्दे रोहित शर्मा की जगह मुंबई की कमान संभाल रहे कीरोन पोलार्ड ने स्टोक्स और सैमसन की तारीफ की। संजू ने मुंबई के खिलाफ आठ विकेट से मिली अहम जीत में नाबाद 54 रन बनाये।

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में शानदार शुरुआत के बाद लय खोने और फिर मुंबई इंडियस के खिलाफ रविवार के मैच में उसे दोबारा हासिल करने वाले राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि उन्होंने खुद पर भरोसा बनाये रखा था। संजू ने मुंबई के खिलाफ आठ विकेट से मिली अहम जीत में नाबाद 54 रन बनाये और बेन स्टोक्स के साथ तीसरे विकेट की अटूट साझेदारी में 152 रन जोड़े। 

उन्होंने जीत के बाद कहा कि मैंने खुद पर विश्वास बनाये रखा था। जब आपको 14 मैच खेलने हों तो उतार चढाव आते ही हैं। हर विकेट अलग तरह का होता है और उस पर अलग तरीके से खेलना होता है। मैने आज वही किया। उन्होंने कहा कि मैं जरूरी रनरेट की तरफ देख ही नहीं रहा था। मैं बस गेंद को उसकी गुणवत्ता के आधार पर खेल रहा था । मुझे जमने में पांच छह गेंद का समय लगा । 

चोटिल रोहित शर्मा की जगह मुंबई की कमान संभाल रहे कीरोन पोलार्ड ने स्टोक्स और सैमसन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि हार्दिक (पंड्या) ने हमें मैच में लौटा दिया है लेकिन स्टोक्स और सैमसन ने कमाल की पारियां खेली। विकेट अच्छा था जिस पर थोड़ी सी ओस थी। रॉयल्स ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। 

उन्होंने हालांकि कहा कि इस हार का उनके अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमें अभी तीन मैच और खेलने है। हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज हमारे गेंदबाजों का दिन नहीं था। हार्दिक के लिये दुखी हूं कि इतनी उम्दा पारी खेलने के बावजूद टीम जीत नहीं सकी। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कीरोन पोलार्डसंजू सैमसनबेन स्टोक्सराजस्थान रॉयल्समुंबई इंडियंसIPL 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या