SA vs IND, First Test: दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रचने की उम्मीदें धराशायी, 1992 से जारी रिकॉर्ड को तोड़ नहीं सके रोहित शर्मा, हार के बाद कई रिकॉर्ड बने

SA vs IND, First Test: डीन एल्गर के बड़े शतक और मार्को यानसन के साथ शतकीय साझेदारी के बाद नांद्रे बर्गर की अगुआई में गेंदबाजों के तूफानी प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने पहले क्रिकेट टेस्ट के भारत को पारी और 32 रन से हराकर दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 29, 2023 12:25 PM

Open in App
ठळक मुद्देसीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगा।कप्तान रोहित शर्मा भी 1992 रिकॉर्ड को तोड़ नहीं सके। भारतीय टीम अभी तक इस देश में सीरीज नहीं जीत सकी है। 

SA vs IND, First Test: दक्षिण अफ्रीका के सुपरस्पोर्ट पार्क पर 2023 में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत को दक्षिण अफ्रीका ने एक पारी और 32 रन से मात दी। सीरीज में भारत 1-0 से पीछे हो गया है। भारतीय टीम दूसरे मैच में जीत भी दर्ज करती है तो सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगा।

कप्तान रोहित शर्मा भी 1992 रिकॉर्ड को तोड़ नहीं सके। भारतीय टीम अभी तक इस देश में सीरीज नहीं जीत सकी है। रोहित शर्मा की टीम के लिए इस देश में इतिहास रचने की उम्मीदें धराशायी हो गईं, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने दो दिन से अधिक समय शेष रहते हुए पहला टेस्ट पारी और 32 रन से जीतकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

सेंचुरियन में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यूः

2018: लुंगी एनगिडी 1/51 और 6/39

2021: मार्को जानसन 1/69 और 4/55

2023: नंद्रे बर्गर 3/50 और 4/33।

एक टेस्ट पारी में भारत के लिए #5 और उससे नीचे के बल्लेबाजों का सबसे कम योगः

13 रन बनाम पाक लाहौर 1984

15 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, कानपुर 1979

16 रन बनाम एसए सेंचुरियन 2023*

20 रन बनाम वेस्टइंडीज़ कानपुर 1958

21 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 2020

भारत की पारी और 32 रनों से हार।

SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में पिछले पांच टेस्टः

दक्षिण अफ्रीका, जॉबबर्ग 2022, 7 विकेट से हार

दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन 2022, 7 विकेट से हार

इंग्लैंड, बर्मिंघम 2022, 7 विकेट से हारे

ऑस्ट्रेलिया, ओवल 2023, 209 रनों से हार

दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन 2023, एक पारी और 32 रन से हार।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों द्वारा लिए गए 11 विकेट दक्षिण अफ्रीका के लिए एक टेस्ट में संयुक्त रूप से सबसे अधिक हैं, जो 100 साल पहले जनवरी 1923 में इंग्लैंड के खिलाफ केपटाउन टेस्ट की बराबरी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में पहली हार है। 2015 की शुरुआत के बाद से केवल तीसरा मामला है। जनवरी 2011 के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार है।

पहली पारी में 163 रन से पिछड़ने के बाद भारत दूसरी पारी में बर्गर (33 रन पर चार विकेट), यानसन (36 रन पर तीन विकेट) और कागिसो रबादा (32 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सिर्फ 34.1 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गया जिससे दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का उसका सपना भी टूट गया।

भारत की ओर से विराट कोहली (82 गेंद में 76 रन, 12 चौके, एक छक्का) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए। वह आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे। उनके अलावा शुभमन गिल (26) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए। दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले सलामी बल्लेबाज एल्गर (287 गेंद में 185 रन, 28 चौके) और करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले यानसन (147 गेंद में नाबाद 84, 11 चौके, एक छक्का) के बीच छठे विकेट की 111 रन की साझेदारी से पहली पारी में 408 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे। दूसरा टेस्ट तीन जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमटीम इंडियारोहित शर्माआईसीसीबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या