धोनी ने रांची पहुंचकर 10 साल बाद किया यह काम, याद किए अपने पुराने दिन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से मिले ब्रेक को खूब इंजॉय कर रहे हैं और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

By सुमित राय | Published: August 12, 2018 5:49 PM

Open in App

रांची, 12 अगस्त।टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से मिले ब्रेक को खूब इंजॉय कर रहे हैं और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। क्रिकेट से छुट्टी के बाद धोनी अपने होम टाउन रांची में हैं और उन्होंने वहां पहुंचकर वो काम किया, जो उन्होंने दस साल से नहीं किया था। इसके साथ ही धोनी ने अपने पुराने दिनों को याद किया और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया।

धोनी ने रांची में स्थित वाटरफॉल गए थे और वहां उन्होंने गिरते पानी के नीचे नहाया। इसके बाद धोनी ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए वीडियो शेयर किया। धोनी ने वीडियो के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, 'रांची के आसपास 3 वाटरफॉल हैं और हम जब चाहे तब यह कर सकते है, लेकिन यह करने का मौका 10 सालों बाद मिला और पुरानी यादें ताजा हो गईं। मुफ्त में हेड मसाज।'

हाल ही में धोनी ने साइकिल पर स्टंट दिखाते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उन्होंने वीडियो में साइकिल पर बेहद ही मजाकिया अंदाज में स्टंट किया था, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

बता दें कि भारतीय टीम अभी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है, लेकिन धोनी ने टेस्ट मैचों से संन्यास ले लिया था। इस कारण वो भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह सितंबर में होने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया से जुड़ेंगे। इससे पहले धोनी इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे में भारतीय टीम का हिस्सा था। भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, लेकिन वनडे सीरीज में उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। वन-डे सीरीज में में खेले गए दो मैचों में उनकी धीमी पारी के लिए धोनी को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :एमएस धोनीवायरल वीडियोटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या