दुखद: क्रिकेट जगत को बड़ा झटका, भारत के लिए अंडर-19 खेल चुके पूर्व खिलाड़ी ने की आत्महत्या

क्रिकेट जगत के लिए शनिवार को बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। भारत के लिए अंडर-19 खेल चुके खिलाड़ी एम सुरेश कुमार ने जिंदगी से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया।

By अमित कुमार | Published: October 10, 2020 11:27 AM

Open in App
ठळक मुद्देरणजी ट्रॉफी में केरल के लिए खेलने वाले एम सुरेश कुमार अपने ऑलराउंड खेल की वजह से जाने जाते थे। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ एम सुरेश की गेंदबाजी की तारीफ कर चुके हैं।टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका सुरेश को नहीं मिला।

आत्महत्या के बढ़ते मामलों ने सभी को चिंता में डाल दिया है। बॉलीवुड कलाकार से लेकर क्रिकेटर्स भी जिंदगी से हारकर आत्महत्या को गले लगा रहे हैं। हाल ही में पूर्व रणजी खिलाड़ी एम सुरेश कुमार के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। 47 साल के एम सुरेश कुमार ने शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी पुलिस ने मीडिया को दी। 

रणजी ट्रॉफी में केरल के लिए खेलने वाले एम सुरेश कुमार अपने ऑलराउंड खेल की वजह से जाने जाते थे। एम सुरेश कुमार ने 1992-93 में अपना रणजी डेब्यू किया था। साल 2006 में उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला खेला था। इस दौरान उन्होंने 72 मुकाबलों में हिस्सा लिया। सुरेश कुमार के नाम 72 मुकाबलों में 1,657 रन बनाने के साथ ही 196 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ एम सुरेश की गेंदबाजी की तारीफ कर चुके हैं। लेकिन टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका सुरेश को नहीं मिला। लेकिन रणजी मैचों में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। सुरेश कुमार ने केरल के 52 रणजी मैच खेले और रेलवे के लिए उन्होंने 17 रणजी मैच खेले. सुरेश कुमार फिलहाल रेलवे में नौकरी कर रहे थे। सुरेश कुमार की अचानक मौत से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।  

टॅग्स :क्रिकेटखेल

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या