आईपीएल 2023ः पंजाब किंग्स में बदलाव, कप्तान सहित कई कोच बदले, जानें किसे क्या बनाया गया

IPL 2023: अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 2023 के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मयंक अग्रवाल की जगह पंजाब किंग्स की टीम की कमान संभालेंगे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 03, 2022 5:29 PM

Open in App
ठळक मुद्देफैसला फ्रेंचाइजी की बोर्ड की बैठक में लिया गया।मयंक अग्रवाल को 2022 के सत्र के लिए कप्तान नियुक्त किया गया था।एम अग्रवाल भी 16.33 की औसत से 196 रन ही बना पाए।

IPL 2023पंजाब किंग्स की टीम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। मयंक अग्रवाल को हटाकर शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है। ब्रैड हैडिन और चार्ल लैंगवेल्ट पंजाब किंग्स के सहयोगी स्टाफ के हिस्से के रूप में मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस के साथ जुड़ेंगे।

शिखर धवन को अपना नया कप्तान घोषित किया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर हैडिन सहायक कोच के साथ-साथ क्षेत्ररक्षण कोच भी होंगे। दक्षिण अफ्रीका के लैंगवेल्ट जिन्होंने छह टेस्ट, 72 एकदिवसीय और नौ टी 20 आई खेले हैं, गेंदबाजी कोच होंगे। PBKS ने अपने कोचिंग स्टाफ को पूरी तरह से बदल दिया है।

अग्रवाल इस साल के शुरू में अपनी टीम को आईपीएल प्लेऑफ तक पहुंचाने में नाकाम रहे थे और इसलिए उनको कप्तान पद से हटाया जाना तय था। केएल राहुल के लखनऊ सुपर जाइंट्स से जुड़ने के फैसले के बाद अग्रवाल को 2022 के सत्र के लिए कप्तान नियुक्त किया गया था।

टीम उनकी अगुवाई में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और स्वयं अग्रवाल भी 16.33 की औसत से 196 रन ही बना पाए। फ्रेंचाइजी पिछले साल ही धवन को कप्तान बनाने पर विचार कर रही थी लेकिन उसने अग्रवाल के साथ ही आगे बढ़ने का फैसला किया था।

आईपीएल के सूत्रों ने कहा,‘‘ बोर्ड ने धवन को कप्तान बनाने का फैसला किया है। उन्हें आईपीएल में एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में अच्छा अनुभव है और उन्होंने टीम के लिए अपने पहले सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया था।’’ 

टॅग्स :आईपीएल 2023IPLशिखर धवनपंजाब किंग्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या