IPL 2022: कमिंस का धमाका, 14 गेंद में फिफ्टी, 5 छक्के और 4 चौके जड़े, 24 गेंद पहले KKR मार ली बाजी, मुंबई इंडियन्स की लगातार तीसरी हार

IPL 2022: मुंबई ने पहले तीन ओवर में केवल सात रन बनाये और इस बीच कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवाया जो 12 गेंदों पर केवल तीन रन बना पाये।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 06, 2022 11:08 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई का स्कोर पहले 10 ओवर के बाद दो विकेट पर 54 था।पैट कमिंस ने एक ओवर में 35 रन बनाए।मुंबई का स्कोर 15 ओवर के बाद तीन विकेट पर 83 रन था।

IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से मात दी। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार है। मुंबई इंडियन्स ने चार विकेट पर 161 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। केकेआर ने 24 गेंद पहले बाजी मार ली। पुणे में केकेआर ने 7 मैच खेलते हुए सातों में जीत दर्ज की।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पैट कमिंस ने धमाका कर दिया। 14 गेंद में फिफ्टी रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल हैं। पैट कमिंस ने अंत तक नाबाद रहे और 15 बॉल में 56 रन की पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 4 चौके शामिल हैं। पैट कमिंस ने एक ओवर में 35 रन बनाए।

कमिन्स ने आक्रामक बल्लेबाजी का अद्भुत नजारा पेश करके 15 गेंदों पर नाबाद 56 रन की रिकॉर्ड पारी खेली जिससे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बुधवार को यहां मुंबई इंडियन्स को 24 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शीर्ष स्थान हासिल किया।

पैट कमिंस अंतिम 3 पारियां बनाम MI

33(12)

53*(36)

56*(15)।

आईपीएल में सबसे तेज 50 रनः

14ः केएल राहुल बनाम डीसी मोहाली 2018

14ः पैट कमिंस बनाम एमआई पुणे 2022 *

15ः यूसुफ पठान बनाम एसआरएच कोलकाता 2014

15ः सुनील नरेन बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2017।

IPL के सबसे महंगे ओवर

37ः पी परमेश्वरन बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2011

37ः हर्षल पटेल बनाम सीएसके मुंबई 2021

35ः डेनियल सैम्स बनाम केकेआर पुणे 2022 *

33ः रवि बोपारा बनाम केकेआर कोलकाता 2010

33ः परविंदर अवाना बनाम सीएसके मुंबई 2014।

केकेआर शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के नियमित अंतराल में आउट होने के कारण संघर्ष कर रहा था लेकिन कमिन्स ने आते ही सारे समीकरण बदल दिये। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और छह छक्के लगाये और केवल 14 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करके आईपीएल में केएल राहुल के पिछले रिकार्ड की बराबरी की।

उन्होंने डेनियल सैम्स के एक ओवर में 35 रन बनाये, जो आईपीएल का तीसरा सबसे महंगा ओवर है। कमिन्स के अलावा सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर (41 गेंदों पर 50 रन, छह चौके, एक छक्का) ने अर्धशतक जमाया जिससे केकेआर ने 162 रन का लक्ष्य 16 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर दिया। केकेआर की यह चार मैचों में तीसरी जीत है।

मुंबई ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत से उबरकर चार विकेट पर 161 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था। उसे लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। मुंबई का स्कोर 15 ओवर के बाद तीन विकेट पर 83 रन था। सूर्यकुमार यादव (36 गेंदों पर 52, पांच चौके, दो छक्के) और तिलक वर्मा (27 गेंदों पर नाबाद 38, तीन चौके, दो छक्के) ने चौथे विकेट के लिये 83 रन की साझेदारी की। मुंबई ने आखिरी पांच ओवर में 78 रन जोड़े जिसमें कीरोन पोलार्ड के पांच गेंदों पर नाबाद 22 रन शामिल हैं।

उन्होंने केकेआर के सबसे सफल गेंदबाज कमिन्स (49 रन देकर दो) के पारी के आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाये। कमिन्स ने बाद में इसका बदला सैम्स से चुकता किया जिनके एक ओवर में उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाये। इनमें विजयी छक्का भी शामिल है। 

टॅग्स :आईपीएल 2022कोलकाता नाइट राइडर्समुंबई इंडियंसपैट कमिंसश्रेयस अय्यररोहित शर्मा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या