IPL 2022: नोबॉल विवाद पर इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान को लताड़ा, यह क्रिकेट है, फुटबॉल नहीं, देखें वीडियो

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर राजस्थान रॉयल्स के हाथों 15 रन की हार के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिये शनिवार को मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जबकि सहायक कोच प्रवीण आमरे को एक मैच के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 23, 2022 15:24 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।विवादास्पद आखिरी ओवर में उनकी भूमिका के लिये जुर्माना लगाया गया।दिल्ली कैपिटल्स डगआउट में पंत की हरकतों के लिए कड़ी आलोचना की।

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच में एक नया विवाद सामने आया। इस विवाद के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की आलोचना की है। इस फैसले पर केविन पीटरसन भी भड़क गए। 

मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स डगआउट में पंत की हरकतों के लिए कड़ी आलोचना की। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि यह क्रिकेट है, फुटबॉल नहीं। आप ऐसा नहीं कर सकते हैं। केपी ने दिल्ली कप्तान को पॉवेल को वापस आने के लिए के बाद यह कमेंट किया।

पीटरसन ने यह भी कहा कि अगर डीसी के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग वहां होते तो शायद ऐसा ना होता। पोंटिंग डीसी टीम के साथ नहीं हैं। परिवार के एक सदस्य के कोविड पॉजिटिव होने के बाद कुछ दिन के लिए छुट्टी पर हैं। 

इंग्लैंज के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि जोस बटलर ने जिस तरह से दखल दिया। वह पूरी तरह से सही है। पूछने का अधिकार है कि क्या हो रहा है। मैच के दौरान फील्ड पर किसी को भेजना गलत है। पीटरसन ने कहा कि यह खेल जेंटलमैन खेलते हैं। लोग और अंपायर से गलती हो जाती है।

मैच के बाद पंत ने खुद स्वीकार किया कि उनकी कुछ हरकतें सही नहीं थीं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की टीम के साथ जो हुआ वह भी अनुचित था। आईपीएल 2022 अंक तालिका में छठे स्थान पर रहने वाली दिल्ली की सात मैचों में यह चौथी हार थी।

दिल्ली को अंतिम ओवर में जीत के लिये 36 रन की दरकार थी। ऐसे में रोवमैन पॉवेल ने ओबेद मैकॉय की पहली तीन गेंदों पर छक्के जड़ दिये थे। इनमें वह तीसरी गेंद भी शामिल थी जो फुलटॉस थी जिसे दिल्ली की टीम नोबॉल देने की मांग कर रही थी।

नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े कुलदीप यादव ने अंपायर की तरफ इशारा करके आखिरी गेंद का रीप्ले देखने के लिये कहा क्योंकि वह कमर से ऊपर होने पर नोबॉल हो सकती थी। पॉवेल भी अंपायरों से बात करने लग गये लेकिन मैदानी अंपायरों ने कहा कि गेंद वैध थी। पंत ने इसके बाद पॉवेल और कुलदीप से वापस लौटने के लिये कहा।

इस बीच दिल्ली के सहायक कोच प्रवीण आमरे मैदान पर चले गये, लेकिन अंपायरों ने उन्हें वापस लौटा दिया। पंत ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 के तहत लेवल दो का अपराध स्वीकार किया और उन्हें जुर्माना मंजूर है। ठाकुर ने भी आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के लेवल दो का अपराध और जुर्माना स्वीकार किया। आमरे पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया। उन्होंने भी आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल दो का अपराध और जुर्माना स्वीकार किया।

टॅग्स :आईपीएल 2022केविन पीटरसनऋषभ पंतदिल्ली कैपिटल्सराजस्थान रॉयल्सबीसीसीआईIPL
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या