IPL 2018: क्या रोहित शर्मा की कप्तानी फिर करेगी कमाल, जानें मुंबई इंडियंस की क्या है ताकत

तीन बार आईपीएल खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस ने इस साल कुल 25 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है।

By सुमित राय | Published: March 28, 2018 8:51 AM

Open in App

आईपीएल के 11वें सीजन को शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं और सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। मैच से पहले मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मिशेल मैकलीनगन फ्रेंचाइजी टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी होंगे। मुंबई इंडियंस ने नीलामी में हरभजन सिंह के लिए बोली नहीं लगाई थी, इस पर रोहित ने कहा कि इस अनुभवी ऑफ स्पिनर की कमी खलेगी।

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा तीन बार खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस ने इस साल आईपीएल के लिए कुल 25 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई ने नीलामी में 22 खिलाड़ियों को खरीदा, जबकि तीन खिलाड़ियों रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया था। वहीं पीठ दर्द से परेशान तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडोर्फ की जगह पर न्यूजीलैंड के मिशेल मैकलीनगन को शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस टीम में 8 विदेशी और 17 इंडियन खिलाड़ी हैं।

ऐसी है मुंबई इंडियंस टीम :

टीम को तीन बार चैंपियन बनाने वाला कप्तान :

मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथ में है और अपनी टीम को तीन बार खिताब जीताने वाले एकमात्र कप्तान हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015 और 2017 के खिताब अपने नाम किया था। रोहित ने अब तक आईपीएल में खेल 159 मैचों में 130.89 की स्ट्राइक रेट से 4207 रन बनाए हैं।

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर :

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने पंड्या बंधु और पोलार्ड समेत 7 ऑलराउंड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। ये खिलाड़ी टीम को हर क्षेत्र में अपनी ताकत देते हैं। मुंबई इंडियंस टीम फ्रेंचाइजी ने नीलामी में हार्दिक पंड्या, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, बेन कटिंग, जेपी डुमिनी, तजिंदर ढिल्लन और अनुकूल रॉय को ऑलराउंडर प्लेयर्स के रूप में शामिल किया है।

मुंबई इंडियंस टीम के बल्लेबाज :

मुंबई इंडियंस टीम में बैटिंग उसकी सबसे बड़ी ताकत है। टीम फ्रेंचाइजी ने नीलामी में सूर्यकुमार यादव, ईविन लुईस, सौरभ तिवारी, शरद लुंबा और सिद्धेश लाड जैसे प्लेयर्स को बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया है। वहीं टीम में दो ईशान किशन और आदित्य तारे दो विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं।

मुंबई इंडियंस टीम के गेंदबाज :

बैटिंग और ऑलराउंडर्स के अलावा मुंबई टीम की गेंदबाजी भी काफी धारदार है। नीलामी में मुंबई इंडियंस टीम फ्रेंचाइजी ने जसप्रीत बुमराह, मुस्तफिजुर रहमान, पैट कमिन्स, राहुल चहर, प्रदीप सांगवान, जेसन बेहरेनडॉफ, मयंक मार्कंडे, अखिला धनंजय, मोहसिन खान और निधीष को गेंदबाज के रूप में शामिल किया है।

क्रिकेट जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :मुंबई इंडियंसआईपीएल 2018रोहित शर्माहार्दिक पांड्याक्रुनाल पंड्याजसप्रीत बुमराह

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या