India-Zimbabwe series 2022: तेंदुलकर से आगे निकले गिल, 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, पहला अंतरराष्ट्रीय शतक, 97 गेंद और 130 रन

India-Zimbabwe series 2022: भारत ने जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सोमवार को यहां आठ विकेट पर 289 रन बनाए।

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 22, 2022 4:34 PM

Open in App
ठळक मुद्देभारत की ओर से शुभमन गिल ने 130 जबकि इशान किशन ने 50 रन बनाए। जिंबाब्वे की तरफ से ब्रेड इवान्स ने पांच विकेट हासिल किए। गिल ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

India-Zimbabwe series 2022: हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रहे तीसरे वनडे में शुभमन गिल ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा कर लिया। गिल ने 97 गेंद में 130 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल है। गिल ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

जिम्बाब्वे की धरती पर रिकॉर्ड कायम किया। भारत के महान बल्लेबाज सचिन ने 127 नाबाद रन बनाए थे। सचिन ने 1998 में बुलावायो ये पारी खेली थी। 24 साल पुराना रिकॉर्ड गिल ने अपने नाम कर लिया। गिल ने पहले वनडे में 82 नाबाद पारी खेली थी। दूसरे मैच में 33 रन बनाए थे। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है।

शुभमन गिल की ओर से शानदार मेडन वनडे शतक देखने को मिला। साथी ईशान किशन ने फिफ्टी रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए उनकी 140 रनों की साझेदारी की. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  8 विकेट पर 289 रन बनाए। राहुल ने 30 और धवन 40 रन बनाए।

कप्तान केएल राहुल ने जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सोमवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। तीन मैच की सीरीज खेली जा रही है।

उसने मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के स्थान पर दीपक चाहर और आवेश खान को अंतिम एकादश में रखा है। जिम्बाब्वे ने तनाका चिवांगा और वेस्ली मेधवेरे की जगह रिचर्ड नगारवा और टोनी मुनयोंगा को टीम में लिया है। भारत श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रहा है।

टॅग्स :शुभमन गिलटीम इंडियाज़िम्बाब्वेसचिन तेंदुलकरकेएल राहुल
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या