IND vs SA Score, First Test Day 3: भारत के खिलाफ 50वां टेस्ट विकेट, रबाडा ने कप्तान रोहित को 0 पर किया आउट

IND vs SA Score, First Test Day 3: फरवरी 2021 से लेकर टेस्ट की पिछली 30 पारियों में रोहित शर्मा एक बार भी 10 से कम स्कोर पर आउट नहीं हुए थे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 28, 2023 5:51 PM

Open in App
ठळक मुद्देरोहित पहली पारी में भी केवल 5 रन बनाए थे। पहली पारी में 408 रन बनाए।दक्षिण अफ्रीका के लिए डीन एल्गर ने सर्वाधिक 185 रन बनाए।

IND vs SA Score, First Test Day 3: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने रिकॉर्ड कायम किया। भारत के खिलाफ 50 विकेट पूरे किए। कप्तान रोहित शर्मा को शून्य पर आउट कर मील का पत्थर पूरा किया। रोहित पहली पारी में भी केवल 5 रन बनाए थे। इस टेस्ट में 5 और 0 बनाए। फरवरी 2021 से लेकर टेस्ट की पिछली 30 पारियों में वह एक बार भी 10 से कम स्कोर पर आउट नहीं हुए थे।

टेस्ट में रोहित शर्मा बनाम रबाडाः

पारीः 11

रनः 104

आउटः 7

औसतः 14.85।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन गुरुवार को यहां पहली पारी में 408 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे जिससे दक्षिण अफ्रीका को 163 रन की बढ़त मिली। दक्षिण अफ्रीका के लिए डीन एल्गर ने सर्वाधिक 185 रन बनाए।

जबकि मार्को यानसन ने नाबाद 84 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा पैर में चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने चार जबकि मोहम्मद सिराज ने दो विकेट चटकाए।

टॅग्स :कगिसो रबादारोहित शर्माआईसीसीदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या