ICC T20 Rankings: राष्ट्रमंडल खेल में 11 विकेट, भारतीय तेज गेंदबाज ने  10 स्थान की छलांग लगाई, देखें लिस्ट

ICC T20 Rankings: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम महिला टी20 रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में करियर के सर्वश्रेष्ठ 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2022 17:39 IST

Open in App
ठळक मुद्देबर्मिंघम खेलों में भारत के रजत पदक जीतने के अभियान के दौरान रेणुका ने 11 विकेट चटकाए।रेणुका 10 स्थान की छलांग के साथ करियर में पहली बार शीर्ष 20 में जगह बनाने में सफल रहीं। फॉर्म में वापसी करने वाली जेमिमा रोड्रिग्स ने राष्ट्रमंडल खेलों में 146 रन बनाए।

ICC T20 Rankings: राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाली भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह मंगलवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम महिला टी20 रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में करियर के सर्वश्रेष्ठ 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

 

बर्मिंघम खेलों में भारत के रजत पदक जीतने के अभियान के दौरान रेणुका ने 11 विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन की बदौलत रेणुका 10 स्थान की छलांग के साथ करियर में पहली बार शीर्ष 20 में जगह बनाने में सफल रहीं। फॉर्म में वापसी करने वाली जेमिमा रोड्रिग्स ने राष्ट्रमंडल खेलों में 146 रन बनाए जिससे वह अक्टूबर 2021 के बाद पहली बार शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची में जगह बनाने में सफल रहीं।

वह 10वें स्थान पर हैं। स्मृति मंधाना दो स्थान के नुकसान से चौथे जबकि शेफाली वर्मा छठे स्थान पर खिसक गई हैं। दीप्ति शर्मा बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान के फायदे से 36वें पायदान पर हैं। गेंदबाजों की सूची में बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव 14वें स्थान पर पहुंच गई हैं। 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सटीम इंडियाआईसीसी रैंकिंगबीसीसीआईहरमनप्रीत कौर
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या