CWC ODI World Cup 2023: तीन पूर्व विश्व चैंपियन को दी मात, अफगानिस्तान ने कई रिकॉर्ड तोड़े, देखें लिस्ट

CWC ODI World Cup 2023 Points Table after AFG vs SL: तीन पूर्व विश्व चैंपियन श्रीलंका (1996), पाकिस्तान (1992) और इंग्लैंड (2019) को हराकर इतिहास रच दिया। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 31, 2023 12:34 PM

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान ने चेजिंग मास्टरक्लास दिखा दिया।भारत अपनी छठी जीत के बाद तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।पाकिस्तान के खिलाफ एक विकेट की रोमांचक जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है।

CWC ODI World Cup 2023 Points Table after AFG vs SL: अफगानिस्तान ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। तीन पूर्व विश्व चैंपियन श्रीलंका (1996), पाकिस्तान (1992) और इंग्लैंड (2019) को हराकर इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान ने चेजिंग मास्टरक्लास दिखा दिया।

लखनऊ में इंग्लैंड पर 100 रन की जीत के साथ भारत अपनी छठी जीत के बाद तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। शुक्रवार को चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ एक विकेट की रोमांचक जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान ने मंगलवार को पुणे में श्रीलंका को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बने हुए हैं।

वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की जीतः

स्कॉटलैंड को 1 विकेट से हराया, 2015

इंग्लैंड को 69 रन से हराया, 2023

पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, 2023

श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, 2023।

वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान बनाम श्रीलंकाः

2015 - श्रीलंका 4 विकेट से जीता

2019 - श्रीलंका 34 रन से जीता

2023 - अफगानिस्तान 7 विकेट से जीता।

विश्व कप में किसी टीम द्वारा सबसे अधिक मैच हारेः

43 - श्रीलंका*

42 - जिम्बाब्वे

37 - इंग्लैंड

36 - पाकिस्तान

35 - न्यूजीलैंड

35-वेस्टइंडीज।

विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए बड़ी पार्टनरशिप (कोई भी विकेट)-

133 - इकराम अखिल और रहमत शाह बनाम वेस्टइंडीज, लीड्स, 2019 (दूसरा)

130 - इब्राहिम जादरान और आर गुरबाज़ बनाम पाक, चेन्नई, 2023 (पहला)

121 - अज़मतुल्लाह उमरज़ई और एच शाहिदी बनाम भारत, दिल्ली, 2023 (चौथा)

114 - इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज़ बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023 (पहला)

111* - अज़मतुल्लाह उमरज़ई और एच शाहिदी बनाम एसएल, पुणे, 2023 (चौथा)।

विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए नंबर 5 या उससे नीचे के उच्चतम स्कोरः

73* - अज़मतुल्लाह उमरज़ई बनाम श्रीलंका, पुणे, आज*

62 - अज़मतुल्लाह उमरज़ई बनाम भारत, दिल्ली, 2023

58 - इकराम अलीखिल बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023।

वनडे में बिना शतक के सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोरः

42 - मिस्बाह-उल-हक (PAK)

25 - एंड्रयू जोन्स (न्यूज़ीलैंड)

21 - ग्राहम थोरपे (इंग्लैंड)

18 - हशमतुल्लाह शाहिदी*

17 - किम ह्यूजेस (ऑस्ट्रेलिया)। यह पहली बार है, जब अफगानिस्तान ने वनडे विश्व कप में लगातार दो मैच जीते हैं।

वर्ल्ड कप में अफगानिस्तानः

पहले 17 मैच - 1 जीत

पिछले 4 मैच - 3 जीत।

तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी की अगुआई में गेंदबाजों के कमाल के बाद बल्लेबाजों के धमाल से अफगानिस्तान ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में सोमवार को यहां श्रीलंका को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद जगा दी जबकि विरोधी टीम की नॉकआउट में प्रवेश की संभावनाओं को झटका दिया।

श्रीलंका के 242 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने अजमतुल्लाह ओमरजई की 63 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों से नाबाद 73 रन की पारी के अलावा कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (74 गेंद में नाबाद 58, दो चौके, एक छक्का) के साथ उनकी चौथे विकेट की 111 रन की अटूट साझेदारी से 45.2 ओवर में तीन विकेट पर 242 रन बनाकर जीत दर्ज की।

हशमतुल्लाह ने इससे पहले रहमत शाह (62) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने 48 रन देकर दो विकेट चटकाए। इस जीत से अफगानिस्तान की टीम छह मैच में तीन जीत से छह अंक के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। श्रीलंका की टीम इतने ही मैचों में दो जीत से चार अंक के साथ छठे स्थान पर है।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपअफगानिस्तान क्रिकेट बोर्डपाकिस्तान क्रिकेट टीमअफगानिस्तान क्रिकेट टीमराशिद खानश्रीलंका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या