लॉकडाउन के बीच सचिन तेंदुलकर ने पेश की नजीर, इस बार नहीं मनाएंगे जन्मदिन

भारत की ओर से 463 वनडे खेलने वाले तेंदुलकर ने इस फॉर्मेट में 86.23 की स्ट्राइक के साथ 18,426 रन बनाए हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 22, 2020 3:23 PM

Open in App
ठळक मुद्दे24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था सचिन तेंदुलकर का जन्म।लॉकडाउन के चलते मुंबई में अपने घर पर हैं तेंदुलकर।

पूरा विश्व इस वक्त कोरोना वायरस की चपेट में है। ऐसे में महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने बर्थडे पार्टी को लेकर बड़ा फैसला किया है। सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था।

नवभारत टाइम्स के मुताबिक भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते इस बार घर में भी जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है।

इसके पीछे का मकसद ये है कि सचिन तेंदुलकर सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करना चाहते हैं। इस वक्त मुंबई में तेजी से कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में तेंदुलकर का ये फैसला एक नजीर पेश करता है।

मुंबई में मंगलवार को कोरोनो वायरस के 355 नए रोगियों का पता चला है, जबकि महामारी के कारण 12 मरीजों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बताया कि इसके बाद शहर में जानलेवा विषाणु के शिकार लोगों की संख्या 3445 हो गई है। वहीं मरने वालों की तादाद बढ़कर 150 हो गई है। 

देश की आर्थिक राजधानी में 2,887 लोग संक्रमण से अब भी जूझ रहे हैं (एक्टिव मामले) हैं, जबकि 244 नए संदिग्ध मामलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएमसी ने बताया कि मंगलवार को 12 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसी के साथ 408 मरीज बीमारी से ठीक हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 640 हो गई और संक्रमण के मामले 19,984 पर पहुंच गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससचिन तेंदुलकरमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडियामोदी सरकार

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या