INDvsSL: एशिया कप में भारत के खिलाफ श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया निर्णय, टीम इंडिया में हुआ एक बदलाव

भारतीय टीम एक बदलाव देखने को मिला है। कप्तान रोहित शर्मा बताया कि टीम में एक बदलाव किया गया है। रवि बिश्नोई की जगह आर अश्विन को लिया गया है। जबकि श्रीलंकाई टीम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।  

By रुस्तम राणा | Published: September 06, 2022 7:07 PM

Open in App

Asia Cup 2022 India vs Sri Lanka: एशिया कप 2022 में मंगलवार के मुकाबले में भारत के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया है। भारतीय टीम एक बदलाव देखने को मिला है। कप्तान रोहित शर्मा बताया कि टीम में एक बदलाव किया गया है। रवि बिश्नोई की जगह आर अश्विन को लिया गया है। जबकि श्रीलंकाई टीम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।  

जहां एकतरफ श्रीलंका अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला जीतकर आई है। तो वहीं टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ था। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकालबा अहम है।  

दोनों टीमें इस प्रकार

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, दनुष्का गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका

टॅग्स :एशिया कपश्रीलंका क्रिकेट टीमटीम इंडिया
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या