लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh assembly polls: सीएम बघेल की घोषणा, कांग्रेस के सत्ता में आते ही इस बार भी हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 23, 2023 5:14 PM

Chhattisgarh assembly polls: मुख्यमंत्री बघेल ने यह घोषणा सक्ति विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के नामांकन दाखिल करने के दौरान एक सभा में की।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने अभी तक किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाओं के लिए एक भी घोषणा नहीं की है।प्रियंका जी ने कहा गरीब लोगों को आवास दिये जाएंगे। राहुल जी आए घोषणा की कि जाति जनगणना होगी।

Chhattisgarh assembly polls: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की कि अगर राज्य में कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, ‘‘घोषणा! कांग्रेस के सत्ता में आते ही पूर्व की तरह इस बार भी हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे।’’

राज्य में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने यह घोषणा सक्ति विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के नामांकन दाखिल करने के दौरान एक सभा में की। बघेल ने सभा में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी तक किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाओं के लिए एक भी घोषणा नहीं की है।

राहुल जी आए घोषणा की कि जाति जनगणना होगी। प्रियंका जी ने कहा गरीब लोगों को आवास दिये जाएंगे। हमने कहा है कि केंद्र सरकार हमारा हिस्सा दे या न दे छत्तीसगढ़ सरकार गरीबों के लिए घर बनाकर रहेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले ही घोषणा कर दी है कि किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे। अभी बहुत सी गारंटी देनी है। मैं सक्ति में आया हूं यहां शक्ति के उपासक बैठे हैं।

सक्ति में किसान को शक्तिमान बनाना है। मैं मंच के माध्यम से घोषणा कर रहा हूं जैसे पूर्व में किसानों का कर्ज माफ किया गया था, फिर से सरकार बनाओ किसानों का कर्ज माफ होगा।’’ राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की इस घोषणा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य में वर्ष 2018 के चुनाव से पहले भी कांग्रेस ने सरकार बनते ही कर्ज माफ करने का वादा किया था।

माना जाता है कि कांग्रेस की इस घोषणा के बाद ही पार्टी को किसानों का समर्थन मिला था और राज्य में 15 वर्ष के बाद सत्ता में वापसी हुई थी। राज्य में दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा। राज्य के दो बड़े राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा ने अभी तक घोषणा पत्र जारी नहीं किया है।

कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 90 में से 68 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। भाजपा 15 सीटों पर सिमट गई थी। राज्य में जेसीसी (जे) को पांच और बसपा को दो सीटें मिली थीं। वर्तमान में कांग्रेस के 71 विधायक हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावभूपेश बघेलकांग्रेसBJPरमन सिंहछत्तीसगढ़ चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमिताभ श्रीवास्तव का ब्लॉग: अब आर या पार के मुहाने पर पहुंचा चुनाव

भारतVIDEO: उत्तर पूर्वी दिल्ली में कन्हैया कुमार पर हमला, बीजेपी प्रतिद्वंद्वी मनोज तिवारी पर लगाया हमले का आरोप

भारतAlamgir Alam Resignation: ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलम ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन कैबिनेट में थी नंबर दो की हैसियत, ईडी ने कई खुलासे किए...

भारत'मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं, राहुल आपको निराश नहीं करेंगे': रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक स्पीच

भारतLok Sabha Elections 2024: 20 मई को शाम पांच बजे तक नोटिस पर जवाब दें, भाजपा उम्मीदवार गंगोपाध्याय पर एक्शन, मुख्यमंत्री बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ"भाजपा हमारे विधायकों को लोकसभा के टिकट का और मंत्री पद का लालच दे रही है", भूपेश बघेल ने लगाया बेहद गंभीर आरोप

छत्तीसगढ"कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते हुए इस देश का विरोध कर रही है", डिप्टी सीएम अरुण साव का हमला

छत्तीसगढChhattisgarh Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार, विष्णु देव साय सरकार में नौ भाजपा विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, देखें लिस्ट

छत्तीसगढछत्तीसगढ़ में मंत्रीमंडल का आज गठन, ये 9 विधायक होंगे सीएम विष्णु देव साय की कैबिनेट का हिस्सा

छत्तीसगढChhattisgarh BJP News: किरण देव सिंह नए प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा बदलाव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव की जगह लेंगे