लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh assembly polls: सीएम बघेल की घोषणा, कांग्रेस के सत्ता में आते ही इस बार भी हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2023 17:15 IST

Chhattisgarh assembly polls: मुख्यमंत्री बघेल ने यह घोषणा सक्ति विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के नामांकन दाखिल करने के दौरान एक सभा में की।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने अभी तक किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाओं के लिए एक भी घोषणा नहीं की है।प्रियंका जी ने कहा गरीब लोगों को आवास दिये जाएंगे। राहुल जी आए घोषणा की कि जाति जनगणना होगी।

Chhattisgarh assembly polls: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की कि अगर राज्य में कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, ‘‘घोषणा! कांग्रेस के सत्ता में आते ही पूर्व की तरह इस बार भी हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे।’’

राज्य में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने यह घोषणा सक्ति विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के नामांकन दाखिल करने के दौरान एक सभा में की। बघेल ने सभा में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी तक किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाओं के लिए एक भी घोषणा नहीं की है।

राहुल जी आए घोषणा की कि जाति जनगणना होगी। प्रियंका जी ने कहा गरीब लोगों को आवास दिये जाएंगे। हमने कहा है कि केंद्र सरकार हमारा हिस्सा दे या न दे छत्तीसगढ़ सरकार गरीबों के लिए घर बनाकर रहेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले ही घोषणा कर दी है कि किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे। अभी बहुत सी गारंटी देनी है। मैं सक्ति में आया हूं यहां शक्ति के उपासक बैठे हैं।

सक्ति में किसान को शक्तिमान बनाना है। मैं मंच के माध्यम से घोषणा कर रहा हूं जैसे पूर्व में किसानों का कर्ज माफ किया गया था, फिर से सरकार बनाओ किसानों का कर्ज माफ होगा।’’ राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की इस घोषणा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य में वर्ष 2018 के चुनाव से पहले भी कांग्रेस ने सरकार बनते ही कर्ज माफ करने का वादा किया था।

माना जाता है कि कांग्रेस की इस घोषणा के बाद ही पार्टी को किसानों का समर्थन मिला था और राज्य में 15 वर्ष के बाद सत्ता में वापसी हुई थी। राज्य में दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा। राज्य के दो बड़े राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा ने अभी तक घोषणा पत्र जारी नहीं किया है।

कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 90 में से 68 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। भाजपा 15 सीटों पर सिमट गई थी। राज्य में जेसीसी (जे) को पांच और बसपा को दो सीटें मिली थीं। वर्तमान में कांग्रेस के 71 विधायक हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावभूपेश बघेलकांग्रेसBJPरमन सिंहछत्तीसगढ़ चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ'पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान': मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

छत्तीसगढ'लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप

छत्तीसगढChhattisgarh: 'अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढहमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय