लाइव न्यूज़ :

Congress second list: कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी की, दिवंगत मोतीलाल वोरा के पुत्र अरुण वोरा को दुर्ग शहर से टिकट, अब तक 83 प्रत्याशी घोषित, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2023 18:49 IST

Congress second list: कांग्रेस ने अपनी प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता रामपुकार सिंह को पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र, विकास उपाध्याय को रायपुर शहर पश्चिम और शैलेश पांडे को बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगत रविवार को कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और रिश्तेदार विजय बघेल उन्हें चुनौती दे रहे हैं।

Congress second list: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को दूसरी सूची जारी की जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत मोतीलाल वोरा के पुत्र अरुण वोरा का नाम भी शामिल है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, अरुण वोरा को दुर्ग शहर से उम्मीदवार बनाया गया है।

वोरा वर्तमान में इस सीट से विधायक भी हैं। कांग्रेस ने अपनी प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता रामपुकार सिंह को पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र, विकास उपाध्याय को रायपुर शहर पश्चिम और शैलेश पांडे को बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

इससे पहले, गत रविवार को कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे। मुख्यमंत्री बघेल अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन से ही चुनाव लड़ रहे हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और उनके रिश्तेदार विजय बघेल उन्हें चुनौती दे रहे हैं।

वहीं, उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को भी उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर से उम्मीदवार बनाया गया है। राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दुर्ग-ग्रामीण, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को सक्ती और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को कोंडागांव से टिकट दिया गया है। छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा।

 जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी। छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस की सरकार है। वहीं, भाजपा मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है। राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी। वहीं, भाजपा को इस चुनाव में 15 सीटें हासिल हुई थीं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावचुनाव आयोगभूपेश बघेलकांग्रेसTS SinghdeoBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ'पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान': मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

छत्तीसगढ'लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप

छत्तीसगढChhattisgarh: 'अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढहमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय