लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections Chhattisgarh result 2023: 90 विधानसभा सीट मतगणना, कांग्रेस को 25 सीट पर बढ़त, रुझान में भाजपा के पास 20 सीट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 3, 2023 08:41 IST

Assembly Elections Chhattisgarh result 2023: चुनाव और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बताया, ‘‘राज्य के सभी 33 जिलों, खासकर नक्सल प्रभावित जिलों में मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।2018 के विधानसभा चुनाव में दर्ज 76.88 प्रतिशत मतदान से कुछ कम है।

Assembly Elections Chhattisgarh result 2023: छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के लिए मतगणना रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। कांग्रेस 27 सीट और भाजपा 16 सीट पर आगे हैं। आपको बता दें कि ये रुझान है। मीडिया रिपोर्ट के संभावना व्यक्त की है।

राज्य में चुनाव और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बताया, ‘‘राज्य के सभी 33 जिलों, खासकर नक्सल प्रभावित जिलों में मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।’’ राज्य विधानसभा की 90 सीट के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। जिसमें 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यह 2018 के विधानसभा चुनाव में दर्ज 76.88 प्रतिशत मतदान से कुछ कम है।

अधिकारियों ने बताया कि सभी 90 सीट के लिए आज 33 जिला मुख्यालयों में सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि डाक मतपत्रों की गिनती सबसे पहले शुरू हुई। डाक मतपत्रों की गिनती के आधे घंटे बाद ईवीएम के जरिए डाले गए वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए 90 निर्वाचन अधिकारी, 416 सहायक निर्वाचन अधिकारी , 4596 मतगणना कर्मी और 1698 माइक्रो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक हॉल में मतगणना के लिए 14 मेजें लगाई गई हैं।

छह विधानसभा क्षेत्रों- पंडरिया, कवर्धा, सारंगढ़, बिलाईगढ़, कसडोल और भरतपुर-सोनहत में 21 मेजों की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जशपुर और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती सबसे अधिक 24 चरण में होगी तथा मनेंद्रगढ़ और भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए सबसे कम 12 चरण में गिनती होगी।

प्रदेश में ज्यादातर सीट पर सत्ताधारी दल कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। राज्य में कांग्रेस सत्ता में वापसी करने का दावा कर रही है। पार्टी को विश्वास है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पार्टी ने किसान, आदिवासी, और गरीबों के लिए काम किया है।

 जिसके दम पर एक बार फिर यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं 2003 से 2018 तक लगातार 15 वर्षों तक सत्ता में रही भाजपा को उम्मीद है कि राज्य की जनता एक बार फिर उन्हें मौका देगी। पार्टी ने प्रचार के दौरान बघेल सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ'पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान': मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

छत्तीसगढ'लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप

छत्तीसगढChhattisgarh: 'अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढहमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय