लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: "भाजपा के अंदर नफरत और हिंसा है, ये केवल सांप्रदायिकता और धर्मांतरण के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है", भूपेश बघेल ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 1, 2023 08:04 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर एक बार फिर हिंसा और नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वो यह विधानसभा चुनाव सांप्रदायिकता और धर्मांतरण के मुद्दे पर लड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभूपेश बघेल ने भाजपा पर एक बार फिर हिंसा और नफरत फैलाने का आरोप लगाया हैबघेल ने कहा कि भाजपा यह विधानसभा चुनाव सांप्रदायिकता और धर्मांतरण के मुद्दे पर लड़ रही हैभाजपा का काम है कि विवादित मुद्दों पर भाइयों को आपस में लड़ाना, उसके भीतर नफरत है

बस्तर: नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर एक बार फिर हिंसा और नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वो यह विधानसभा चुनाव सांप्रदायिकता और धर्मांतरण के मुद्दे पर लड़ रही है।

बस्तर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा, "भाजपा के पास इस चुनाव में केवल दो ही मुद्दे हैं, पहला सांप्रदायिकता और दूसरा धर्मांतरण। भाजपा का काम है कि वे उन्हीं मुद्दों को लेकर भाइयों को आपस में लड़वाती है।"

सीएम बघेल ने आगे कहा, "भाजपा के पास न कोई काम और न वो कोई काम करते हैं, उन्हें तो बस लोगों को एक-दूसरे से लड़ाकर वोट बटोरने और चुनाव लड़ने आता है। दरअसल हिंसा और नफरत भाजपा के अंदर भरी हुई है।"

उन्होंने भाजपा नेता और राज्य के पूर्व सीएम रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, "हम सभी को अच्छे से याद है कि जब रमन सिंह राज्य के मुख्यमंत्री हुआ करते थे तो इसी बस्तर की हरी-भरी धरती खून से लाल हो गई थी।"

सीएम बघेल के इस हमले से पहले बीते सोमवार को भाजपा नेता रमन सिंह ने उन्हें घेरते हुए कटाक्ष किया था और कहा था कि वह तो अब महज 40 दिनों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है। सभी पांच राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। मतदान की तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

इससे पहले साल 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में भारी जीत दर्ज की थी और तत्कालीन सत्तारूढ़ भाजपा के रमन सिंह सरकार के खिलाफ 90 में से 68 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा को महज 15 सीटों से संतोष करना पड़ा था।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023भूपेश बघेलकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ'पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान': मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

छत्तीसगढ'लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप

छत्तीसगढChhattisgarh: 'अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढहमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय