लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: बस्तर में कड़ी सुरक्षा के बावजूद मुठभेड़ और विस्फोट हुआ, 20 में से 12 सीटों के लिए हुए मतदान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2023 18:35 IST

छत्तीसगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बाद भी सुकमा जिले में माहौल बिगड़ गया। कहा ये जा रहा है कि इस हमले से साल 2013 की यादें ताजा हो गई है। जब सुकमा जिले में कांग्रेस लीडर के काफिले पर हमला हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के बस्तर में कड़ी सुरक्षा के बावजूद दो जगह मुठभेड़ और एक जगह विस्फोट की खबर कहा जा रहा है कि इस घटने ने 2013 की याद दिला दी हैआज की घटना में कुछ पुलिस वालों के घायल होने की खबर आई है

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बस्तर में कड़ी सुरक्षा के बावजूद दो जगह मुठभेड़ और एक जगह विस्फोट की खबर सामने आई है। इस क्षेत्र में 20 में से 12 सीटों के लिए वोटिंग भी हुई। हमले में कुछ पुलिस वाले घायल हो गए हैं। इस हमले के बाद प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि इस क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर 60 हजार पुलिस जवानों की तैनाती की जा चुकी है। 

कहा ये जा रहा है कि इस हमले से साल 2013 की यादें ताजा हो गई है। जब सुकमा जिले में कांग्रेस लीडर के काफिले पर हमला हुआ था। यह एक बहुत बड़ा आत्मघाती हमलों में से एक माना गया है। पिछले माऊवादियों की ओर से 25 मई, 2013 को भी विधानसभा चुनावों के दौरान ही राज्य में परिवर्तन रैली में कांग्रेस नेताओं पर हमले हुए थे। इस हमले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख नंद कुमार पटेल, पूर्व विपक्षे के नेता महेंद्र करमा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ला समेत 30 कांग्रेस नेता और सुरक्षा जवान मारे गए थे।  

एनडीटीवी के मुताबिक, हमले सड़क से 100 मीटर दूर, साल 2013 में बोलेरो में मैटल के कुछ पीस मिले थे। इस घटना में मरने वालों की याद में झीरम घाटी पर उन नेताओं और जवानों की फोटो लगाई गई है, जो यहां मारे गए थे। लगभग 2013 की घटना हुए पूरे 10 साल हो गए हैं, लेकिन कांग्रेस अब भी कहती है कि हत्याएं राजनीतिक साजिश का नतीजा थीं और कुछ लोगों ने माओवादियों के साथ मिलकर हमला किया था। जब हमला हुआ तब राज्य में भाजपा सत्ता में थी। हमले में बचे कांग्रेस नेता मलकीत गैदु ने कहा, ''राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उचित जांच नहीं की। यह कांग्रेस के लोगों के साथ षड़यंत्र हुआ।" 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावकांग्रेसBJPछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ'पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान': मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

छत्तीसगढ'लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप

छत्तीसगढChhattisgarh: 'अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढहमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय