लाइव न्यूज़ :

Zomato: ब्लिंकइट कॉमर्स का अधिग्रहण करेगी जोमैटो, जानिए कितने में तय हुआ सौदा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 24, 2022 20:42 IST

सौदे के तहत जोमैटो के एक रुपये अंकित मूल्य के 62.85 करोड़ पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर 70.76 रुपये प्रति इक्विटी के भाव पर जारी किया जाएगा. जोमैटो ने कहा, "यह अधिग्रहण तुंरत सामान की डिलिवरी करने वाले कारोबार में निवेश करने की हमारी रणनीति के अनुरूप है." जोमैटो ने शुक्रवार को शेयरधारकों को लिखे पत्र में कहा, "मई में ब्लिंकिट का सकल ऑर्डर मूल्य 4.03 बिलियन रुपये था." 

Open in App
ठळक मुद्देजोमैटो ने शुक्रवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि यह सौदा शेयरों की अदला-बदला के तहत किया जाएगा.पूर्व में ब्लिंकइट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड को ग्रोफर्स के नाम से जाना जाता था.

नई दिल्ली: खाने-पीने के सामान के ऑनलाइन ऑर्डर और डिलीवरी सुविधा उपलब्ध कराने वाली जोमैटो ब्लिंकइट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड का 4,447.48 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी. जोमैटो ने अगस्त में ब्लिंकिट में लगभग 5.18 बिलियन रुपये में 9 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी खरीदी और कहा कि इस साल की शुरुआत में वह अगले दो वर्षों में भारतीय त्वरित वाणिज्य बाजार में 400 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी.

जोमैटो ने शुक्रवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि यह सौदा शेयरों की अदला-बदला के तहत किया जाएगा. कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई बैठक में ब्लिंकइट कॉमर्स के शेयरधारकों से 13.45 लाख रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर 33,018 शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी. इस प्रकार यह सौदा 4,447.48 करोड़ रुपये का है. 

सौदे के तहत जोमैटो के एक रुपये अंकित मूल्य के 62.85 करोड़ पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर 70.76 रुपये प्रति इक्विटी के भाव पर जारी किया जाएगा. जोमैटो ने कहा, "यह अधिग्रहण तुंरत सामान की डिलिवरी करने वाले कारोबार में निवेश करने की हमारी रणनीति के अनुरूप है." जोमैटो ने शुक्रवार को शेयरधारकों को लिखे पत्र में कहा, "मई में ब्लिंकिट का सकल ऑर्डर मूल्य 4.03 बिलियन रुपये था." 

बता दें कि पूर्व में ब्लिंकइट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड को ग्रोफर्स के नाम से जाना जाता था. सॉफ्टबैंक ग्रुप समर्थित ब्लिंकिट ने पिछले साल के अंत में खुद को रीब्रांड किया क्योंकि इसके प्रमुख ने वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट और अमेजन की स्थानीय इकाई के वर्चस्व वाले बाजार में किराने के सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक हर चीज की डिलीवरी में तेजी लाने का वादा किया था.

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :जोमैटोबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारज़ोमैटो के कुछ दिन बाद Swiggy ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई, अब ग्राहकों को प्रति ऑर्डर देने होंगे 2.59 रुपये ज़्यादा

कारोबारZomato ने फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस बढ़ाकर ₹14.90 प्रति ऑर्डर किया

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा