लाइव न्यूज़ :

जोमैटो ने Uber Eats का भारतीय बिजनेस 35 करोड़ डॉलर में खरीदा, कैब सर्विस रहेगी जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2020 09:09 IST

कंपनी के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि यह अधिग्रहण केवल भारत में ऊबर ईट्स के लिए है। दुनिया के अन्य देशों में ऊबर ईट्स अपनी सेवाएं जारी रखेगा। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि यह अनुबंध सिर्फ ऊबर ईट्स के लिए है, ऊबर कैब्स के लिए नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देऊबर की अपनी कंपनी पॉलिसी है कि वह अगर मार्केट में पहले या दूसरे नंबर पर नहीं है तो वह बाजार छोड़ देती है।ऊबर ईट्स अब देश में एक अलग प्लैटफॉर्म के तौर पर मौजूद नहीं रहेगी, इसके यूजर्स को जोमैटो की ऐप पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।

ऑनलाइन खाना डिलिवर करने वाली कंपनी जौमैटो ने ऊबर ईट्स को खरीद लिया है। खबरों के मुताबिक,जौमैटो ने ऊबर इट्स के भारतीय बिजनेस को 35 करोड़ डॉलर में खरीदा है। इसके बावजूद ऊबर ईट्स कंपनी के पास अब भी इस बिजनेस में 9.9 प्रतिशत का शेयर बचा हुआ है। 

कंपनी ने कहा कि भारत में कैब सर्विस पहले की तरह ही काम करती रहेगी, उसने सिर्फ ऑनलाइन खाना डिलिवर करने वाले कंपनी का शेयर बेचा है। दरअसल, कंपनी भारत में इश बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थीं।

बताया जा रहा है कि ऊबर की अपनी कंपनी पॉलिसी है कि वह अगर मार्केट में पहले या दूसरे नंबर पर नहीं है तो वह बाजार छोड़ देती है। ऐसे में यह फैसला इसी नीति के तहत लिया गया माना जा रहा है।

हालांकि, कंपनी के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि यह अधिग्रहण केवल भारत में ऊबर ईट्स के लिए है। दुनिया के अन्य देशों में ऊबर ईट्स अपनी सेवाएं जारी रखेगा। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि यह अनुबंध सिर्फ ऊबर ईट्स के लिए है, ऊबर कैब्स के लिए नहीं।

सूत्रों ने बताया कि ऊबर ईट्स अब देश में एक अलग प्लैटफॉर्म के तौर पर मौजूद नहीं रहेगी। इसके यूजर्स को जोमैटो की ऐप पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। रॉइटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में ऊबर ईट्स की टीम को जोमैटो अपने साथ नहीं रखेगी।

टॅग्स :उबरइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम