लाइव न्यूज़ :

युवा अधिकारी आयकर विभाग में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल बढ़ाने को अपने विचार दें: सीतारमण

By भाषा | Updated: August 31, 2021 22:58 IST

Open in App

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने युवा कर अधिकारियों का आह्वान किया है कि वे आयकर विभाग के कामकाज में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए नए विचार दें। सीतारमण ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में विभाग के अधिकरियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इसके बाद एक परिचर्चा सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र के दौरान विशेष रूप से युवा अधिकारियों के साथ विभाग के कामकाज के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। आयकर विभाग ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘वित्त मंत्री ने आयकर विभाग के कामकाज में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए युवा अधिकारियों से नये विचार देने को कहा है।’’ सीतारमण ने ऐसे समय जब आयकर विभाग कागज से प्रौद्योगिकी की तरफ बढ़ रहा है वरिष्ठ अधिकारियों से युवा अधिकारियों का दिशानिर्देश करने को कहा। इस बैठक में वित्त राज्यमंत्री पी पी चौधरी भी मौजूद थे। चौधरी ने राजस्व संग्रहण में विभाग की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कोविड-19 के मुश्किल समय में भी दिन-रात मेहनत करने के लिए विभाग के अधिकारियों की सराहना की। बैठक में राजस्व सचिव तरुण बजाज और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन जे बी महापात्रा भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारटैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर; टैक्स फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारIncome Tax 2026: क्या आप भी टैक्स स्लैब बदलने की सोच रहे हैं? फैसला लेने से पहले अपनी सैलरी का यह गणित समझें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती