लाइव न्यूज़ :

खाद्य पदार्थ और तेल के दाम में नरमी से थोक महंगाई घटी

By IANS | Updated: February 15, 2018 20:25 IST

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2017 में थोक महंगाई दर 3.58 फीसदी थी, जबकि पिछले साल जनवरी 4.26 फीसदी दर्ज की गई थी। 

Open in App

नई दिल्ली, 15 फरवरी। देश में खाद्य पदार्थों व तेल के दाम में नरमी रहने से बीते महीने थोक महंगाई दर में थोड़ी राहत मिली। सरकार की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में भारत की वार्षिक थोक महंगाई दर 2.84 फीसदी रही। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2017 में थोक महंगाई दर 3.58 फीसदी थी, जबकि पिछले साल जनवरी 4.26 फीसदी दर्ज की गई थी। 

क्रमिक आधार पर, डब्ल्यूपीआई में 22.62 फीसदी योगदान करने वाली प्राथमिक वस्तुओं पर खर्च में कमी आई है और इसकी वृद्धि दर जनवरी में 2.37 फीसदी रही है, जबकि दिसंबर में 3.86 फीसदी थी। 

इसी प्रकार, खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट आई है। डब्ल्यूपीआई सूचकांक में इस श्रेणी की वस्तुओं का भार 15.26 फीसदी होता है और इसमें वृद्धि दिसंबर 2017 की वृद्धि दर 4.72 फीसदी की तुलना में जनवरी 2018 में तीन फीसदी दर्ज की गई।

इसके अलावा, तेल और ऊर्जा की श्रेणी का भार डब्ल्यूपीआई में 13.15 फीसदी होता है और इस मद के खर्च में दिसंबर 2017 की 9.16 फीसदी की बढ़ोतरी की तुलना में जनवरी में महज 4.08 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

हालांकि विनिर्माण उत्पादों के मदों में खर्च में इजाफा हुआ है। जनवरी में इन उत्पादों पर खर्च में 2.78 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि पिछले महीने यह दर सिर्फ 2.61 फीसदी थी।

टॅग्स :मुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारराहत की खबर, 6 साल में सबसे कम महंगाई?, सब्जियों, दाल, मांस, मछली, अनाज, चीनी और दूध दाम में कमी, जनवरी, 2019 के बाद सबसे कम

कारोबारबिहार में अब दलहन और तिलहन उत्पादों की खरीद एमएसपी पर होगी, कैबिनेट की बैठक में लिया गया निर्णय

कारोबारInflation: भारत की खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में छह साल के निचले स्तर 3.34% पर आ गई

कारोबारराष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयः घटती महंगाई से अर्थव्यवस्था में मजबूती आने की उम्मीद?

कारोबारRetail Inflation: त्योहार से पहले राहत की खबर?, महंगाई 7 महीने में सबसे कम, सब्जियों, अंडे, मांस, मछली, दाल और दूध सस्ते

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम