लाइव न्यूज़ :

विश्व व्यापार संगठन एक ‘आवश्यकता’ है : वाणिज्य सचिव

By भाषा | Updated: December 17, 2020 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर वाणिज्य सचिव अनूप वाधवन ने कहा है कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) एक आवश्यक संस्थान है और कोई भी बहुपक्षीय नियमों के बिना वैश्विक व्यापार नहीं कर सकता है।

वाधवन ने बृहस्पतिवार को कहा कि डब्ल्यूटीओ एक ‘आवश्यकता’ है और इसने दुनिया को नियमों की व्यवस्था देने में मदद की है।

उन्होंने बिना किसी देश का नाम लिए उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ डब्ल्यूटीओ सदस्यों ने बहुपक्षीय नियमों का उल्लंघन किया जिससे पूरी डब्ल्यूटीओ प्रणाली ढह गई।

वाणिज्य सचिव ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं कहना चाहूंगा कि फिलहाल डब्ल्यूटीओ एक आवश्यक संस्थान है। बहुपक्षीय नियमों के बिना न तो वैश्वीकृत दुनिया हो सकती है और न ही वैश्विक व्यापार। निश्चित रूप से कुल मिलाकर इसे नियमों की व्यवस्था के जरिये दुनिया की मदद की है।’’

उन्होंने व्यापार विवादों के समाधान करने वाले डब्ल्यूटीओ के अपीलीय निकाय को फिर खड़ा करने की वकालत की। अमेरिका ने डब्ल्यूटीओ के अपीलीय निकाय में नियुक्तियों को रोक दिया है।

वाधवन ने कहा, ‘‘आप सहमति से पलट गए। आपका रवैया एकतरफा तरीके से संरक्षणवाद का रहा है। आपने सुरक्षा प्रावधानों के आधार पर डब्ल्यूटीओ नियमों का उल्लंघन किया।’’

उन्होंने कहा कि भारत को प्रतिस्पर्धी तथा घरेलू और वैश्विक निवेशकों दोनों के लिए दुनिया का सबसे बेहतर निवेश गंतव्य बनना चाहिए।

जिनेवा स्थित डब्ल्यूटीओ के सदस्यों की संख्या164 है। यह वैश्विक आयात और निर्यात के मुद्दों को देखता है। भारत जनवरी, 1995 से डब्ल्यूटीओ का सदस्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें