लाइव न्यूज़ :

दुनिया में अर्थव्यवस्था का हाल, बैंक ऑफ इंग्लैंड, स्विस नेशनल बैंक और फेडरल बैंक ने बढ़ाईं ब्याज दरें, जानें क्या होगा विश्व में असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2022 21:29 IST

मुद्रास्फीति में नरमी के साथ वृद्धि की गति नरम हुई है। बैंक ऑफ इंग्लैंड (बीओई) ने नीतिगत दर 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 3.5 प्रतिशत कर दी। यह 14 साल का उच्चस्तर है।

Open in App
ठळक मुद्देदिसंबर, 2021 से यह लगातार नौवीं बार है, जब नीतिगत दर में वृद्धि की गयी है।पिछली बार केंद्रीय बैंक ने 0.75 प्रतिशत की वृद्धि की थी जो 30 साल में ब्याज दर में सबसे ज्यादा वृद्धि थी।मुद्रास्फीति के 41 साल के उच्चस्तर से नीचे आने के साथ इस बार अधिकारियों ने नीतिगत दर में वृद्धि की गति नरम की है।

लंदनः विश्व के इकोनॉमी पर कोविड का असर देखने लगा है। दुनिया के कई बैंक नीतिगत दर और ब्याज दरें बढ़ाने शुरू कर दी हैं। ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर में फिर से आधा प्रतिशत की वृद्धि की। हालांकि, मुद्रास्फीति में नरमी के साथ वृद्धि की गति नरम हुई है। बैंक ऑफ इंग्लैंड (बीओई) ने नीतिगत दर 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 3.5 प्रतिशत कर दी।

यह 14 साल का उच्चस्तर है। दिसंबर, 2021 से यह लगातार नौवीं बार है, जब नीतिगत दर में वृद्धि की गयी है। पिछली बार केंद्रीय बैंक ने 0.75 प्रतिशत की वृद्धि की थी जो 30 साल में ब्याज दर में सबसे ज्यादा वृद्धि थी। मुद्रास्फीति के 41 साल के उच्चस्तर से नीचे आने के साथ इस बार अधिकारियों ने नीतिगत दर में वृद्धि की गति नरम की है।

महंगाई दर निकट भविष्य में काफी ऊंची रहने की आशंका

हालांकि, उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि आने वाले समय में इस तरह की और वृद्धि हो सकती है। बीओई की मौद्रिक नीति समिति ने कहा कि पिछले महीने ब्रिटेन में लंबे समय तक मंदी और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर निकट भविष्य में काफी ऊंची रहने की आशंका जतायी गयी थी।

अगर ऐसी स्थिति होती है, तो मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत के लक्ष्य के दायरे में लाने के लिये नीतिगत दर में और वृद्धि की जरूरत पड़ सकती है। समिति ने कहा, ‘‘परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अगर मुद्रास्फीतिक दबाव बढ़ता है, इसको काबू में लाने के लिये कदम उठाये जाएंगे।’’

प्रमुख नीतिगत दर में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि की

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने उम्मीद के अनुरूप प्रमुख नीतिगत दर में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि की और साथ में यह भी संकेत दिया कि महंगाई को काबू में लाने के लिये आने वाले दिनों में ब्याज दर में और वृद्धि की जा सकती है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर को बढ़ाकर 4.25-4.50 प्रतिशत कर दिया है। यह 15 साल का उच्चस्तर है।

स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दर में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि की

स्विस नेशनल बैंक ने बृहस्पतिवार को अपनी प्रमुख ब्याज दरें बढ़ा दीं। यूरोप के अन्य केंद्रीय बैंक भी मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की तर्ज पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दर में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि की है।

एक दिन पहले फेडरल रिजर्व ने भी इतनी ही वृद्धि की थी और ऐसा अनुमान है कि यूरोपीय केंद्रीय बैंक तथा बैंक ऑफ इंग्लैंड भी ब्याज दरों में इतनी ही वृद्धि कर सकते हैं। स्विस बैंक ने कहा कि हाल के महीनों में महंगाई में कुछ नरमी जरूर आई है।

लेकिन उपभोक्ता मूल्य नवंबर में तीन प्रतिशत पर पहुंच गया। हालांकि बैंक ने 0.50 प्रतिशत की जो वृद्धि की है वह उसके नरम रुख को दर्शाती है क्योंकि इससे पहले सितंबर में उसने 0.75 प्रतिशत की वृद्धि की थी जो अबतक की सबसे बड़ी वृद्धि थी।

टॅग्स :इकॉनोमीअमेरिकास्विट्जरलैंडइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?