लाइव न्यूज़ :

सरकार बनने के 15 दिन के अंदर ममता सरकार ने निवेश के लिए संपर्क किया था : अनिल अग्रवाल

By भाषा | Updated: July 26, 2021 23:39 IST

Open in App

कोलकाता, 26 जुलाई वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में दोबारा सत्ता में आने के 15 दिन के भीतर ही ममता बनर्जी सरकार ने उनसे राज्य में निवेश के लिए संपर्क किया था।

अग्रवाल ने सोमवार को इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स की एक वर्चुअल परिचर्चा में भाग लेते हुए केंद्र और राज्य सरकारों के रुख में आए बदलावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब सरकारें निवेशको के प्रति अग्रसारी रुख अपना रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी शानदार है। बंगाल में सरकार बनने के 14-15 दिन के बीच उनसे राज्य में निवेश के लिए दो बार संपर्क किया गया।’’

हालांकि, उन्होंने इसका और ब्योरा नहीं दिया।

अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्रियों द्वारा उद्योग की मांगों पर ध्यान देने की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में 60 से 70 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकती है, क्योंकि किसी उपक्रम को पूरी तरह बेचने में समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों में मूल्यवर्धन कम से कम 3-4 गुना होना चाहिए।

करीब 12 अरब डॉलर राजस्व वाले समूह के प्रमुख ने बिजली क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि बिजली की आपूर्ति दो-तीन रुपये प्रति यूनिट की दर पर हो सकती है। यदि दक्ष तरीके से उत्पादन हो, तो इसकी लागत एक रुपये प्रति यूनिट बैठेगी।

अग्रवाल ने इस साल फरवरी में कहा था कि वेदांता ने लंदन स्थित वैश्विक निवेश कंपनी सेंट्रिकस के साथ 10 अरब डॉलर का कोष बनाने के लिए भागीदारी की है। इस भागीदारी के जरिये भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में हिस्सेदारी बिक्री में निवेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब