लाइव न्यूज़ :

आयकर दाखिल करने के पोर्टल के तकनीकी मुद्दों को जल्द से जल्द हल करेंगे : इन्फोसिस

By भाषा | Updated: June 19, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून इन्फोसिस ने शनिवार को कहा कि वह नए आयकर दाखिल करने के पोर्टल में आ रही तकनीकी गड़बड़ी की वजह से होने वाली परेशानी को लेकर काफी चिंतित हैं। इन्फोसिस ने कहा है कि वह इस मुद्दे का जल्द से जल्द हल करने का प्रयास कर रही है।

नया पोर्टल सात जून को शुरू किया गया था। आयकर विभाग के साथ सरकार ने कहा था कि इस पोर्टल को शुरू करने का मकसद करदाताओं के लिए अनुपालन को अधिक सुगम बनाना है।

हालांकि, प्रयोगकर्ताओं को पहले दिन से ही पोर्टल पर तकनीकी मुद्दों का सामना करना पड़ा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वयं इन्फोसिस और उसके चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने तकनीकी समस्या को दूर करने को कहा है।

इन्फोसिस ने नौ जून को कहा था कि उसे उम्मीद है कि एक सप्ताह में यह प्रणाली स्थिर हो जाएगी और बेहतर तरीके से काम करने लगेगी। लेकिन प्रयोगकर्ताओं को अब भी पोर्टल के इस्तेमाल में दिक्कतें आ रही हैं।

वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधि 22 जून को इन्फोसिस के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे और पोर्टल के समक्ष आ रहे मुद्दों और तकनीकी गड़बड़ियों पर विचार-विमर्श करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम