लाइव न्यूज़ :

कौन हैं अमन जैन?, मेटा इंडिया ने इस पद पर नियुक्त किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2025 15:10 IST

अगले साल की शुरुआत में कंपनी में शामिल होंगे और मेटा में एशिया प्रशांत (एपीएसी) के नीति उपाध्यक्ष साइमन मिलनर के अधीन काम करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनीति एवं व्यापार रणनीति का 20 से अधिक वर्ष का अनुभव है। साइमन मिलनर ने कहा कि भारत मेटा के लिए एक रणनीतिक बाजार है।भविष्य के लिए तैयार इंटरनेट परिवेश बनाने में मदद करना है।

नई दिल्लीः मेटा इंडिया ने अमन जैन को सार्वजनिक नीति का नया प्रमुख नियुक्त किया है। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि जैन भारत में सोशल मीडिया कंपनी की नीति रणनीति एवं गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे। जैन भारत के नेतृत्व दल के सदस्य भी होंगे। वह अगले साल की शुरुआत में कंपनी में शामिल होंगे और मेटा में एशिया प्रशांत (एपीएसी) के नीति उपाध्यक्ष साइमन मिलनर के अधीन काम करेंगे।

मेटा ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘अमन जैन के पास सार्वजनिक नीति एवं व्यापार रणनीति का 20 से अधिक वर्ष का अनुभव है। साथ ही अमेजन, गूगल, भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में उनका एक सफल ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ है।’’ एशिया प्रशांत (एपीएसी) के नीति उपाध्यक्ष साइमन मिलनर ने कहा कि भारत मेटा के लिए एक रणनीतिक बाजार है।

जैसे-जैसे देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था कृत्रिम मेधा (एआई), उभरती प्रौद्योगिकी एवं ‘क्रिएटर इकोनॉमी’ जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही है...मेटा का लक्ष्य भारत के लिए अधिक समावेशी, विश्वसनीय एवं भविष्य के लिए तैयार इंटरनेट परिवेश बनाने में मदद करना है।’’

उन्होंने कहा कि जैन के सार्वजनिक नीति तथा प्रौद्योगिकी के व्यापक अनुभव से मेटा को नियामकों एवं उद्योग के हितधारकों के लिए एक अनुकूल नीतिगत वातावरण बनाने और अधिक प्रभावी भागीदार बनने में मदद मिलेगी। मेटा के पास फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप आदि जैसे सोशल मीडिया मंचों का स्वामित्व है।

टॅग्स :मेटादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें