लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल सरकार की बाजार उधारी अप्रैल-अगस्त के दौरान 20 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: August 24, 2021 21:19 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल सरकार का बाजार से लिया गया कर्ज चालू वित्त वर्ष 2021-22 में अगस्त तक पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 20 प्रतिशत बढ़कर 21,000 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी अवधि में सरकार ने बाजार से 17,000 करोड़ रुपये जुटाये थे। कर्ज में वृद्धि उत्तर प्रदेश और असम जैसे कुछ राज्यों के मुकाबले नरम है। इन राज्यों में बाजार उधारी में क्रमश: 167 प्रतिशत और 120 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आंकड़े के अनुसार पश्चिम बंगाल ने भारतीय रिजर्व बैंक की ताजा नीलामी में 6.99 प्रतिशत ब्याज पर 2,500 करोड़ रुपये राज्य विकास मद में लिये। यह राशि 10 साल के राज्य बांड पत्र के जरिये जुटायी गयी हैं। आंकड़े के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अब तक राज्य सरकार 21,000 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। रेटिंग एजेंसी केयर ने एक रिपोर्ट में कहा कि राज्यों के लिये उधारी की औसत भारांश लागत 6.89 प्रतिशत है। यह पिछले सप्ताह से 0.05 प्रतिशत अधिक है। कुल 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश ने चालू वित्त वर्ष में आठ अप्रैल से 24 अगस्त तक कुल 2.38 लाख करोड़ रुपये जुटाये। जबकि पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में यह राशि 2.70 लाख करोड़ रुपये रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holidays in March 2026: होली, ईद और राम नवमी; मार्च में छुट्टियों की भरमार, देखें कब-कब है अवकाश

कारोबारRBI New Rules: बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहक ध्यान दें, 1 नवंबर से बदल रहे लॉकर को लेकर ये नियम, जानें RBI का अपडेट

कारोबारBank Holiday: क्या कल, 5 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे या बंद? चेक करें डिटेल

कारोबारRBI: अब चेक क्लियरिंग के लिए नहीं करना होगा इंतजार, कुछ ही घंटों में हो जाएगा काम; RBI इस डेट से कर रही नया सिस्टम पेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा