लाइव न्यूज़ :

पश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2026 10:46 IST

West Asia ceasefire: बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरदीप सिंह बराड़ ने कहा, ‘‘युद्धविराम सही समय पर हुआ है। यह हमारे खरीदारों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। वे अपनी खरीद को लेकर इस बात पर निर्भर थे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीजें क्या रूप लेती हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देWest Asia ceasefire: दबाव कम होगा और वे स्थिति के जल्द सामान्य होने की उम्मीद कर रही हैं।West Asia ceasefire: यह बहुत जरूरी है कि इस मुद्दे को सुलझा लिया जाए।West Asia ceasefire: महीने अच्छे होने चाहिए, क्योंकि कुछ इलाकों में त्योहार भी हैं।

नई दिल्लीः पश्चिम एशिया में ‘युद्धविराम’ के बाद भारत में बाजार धारणा में सुधार होने और लक्जरी कारों के खरीदारों के एक बार फिर शोरूम में वापस लौटने की उम्मीद बढ़ी है। देश में मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के शीर्ष अधिकारियों ने यह राय जाहिर की है। देश में लक्जरी कार कंपनियों ने युद्ध के चलते कलपुर्जों ओर किट का स्टॉक किया है और अब उन्हें उम्मीद है कि आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव कम होगा और वे स्थिति के जल्द सामान्य होने की उम्मीद कर रही हैं।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरदीप सिंह बराड़ ने कहा, ‘‘युद्धविराम सही समय पर हुआ है। यह हमारे खरीदारों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। वे अपनी खरीद को लेकर इस बात पर निर्भर थे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीजें क्या रूप लेती हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि इस मुद्दे को सुलझा लिया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह मुद्दा खत्म हो जाता है, तो हमें उम्मीद है कि बहुत से ग्राहक जिन्होंने पहली तिमाही में अपनी खरीदारी रोकी हुई थी, वे वापस आएंगे और महंगी कार खरीदेंगे।’’ इसी तरह की राय जताते हुए मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने कहा, ‘‘मार्च में हमें अब तक के सबसे अच्छे ऑर्डर मिले।

हालांकि, ये ऑर्डर आगे लिए टाल दिए गए हैं, लेकिन इन्हें रद्द नहीं किया गया है। ज्यादातर ग्राहक अप्रैल या भविष्य में डिलिवरी लेना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण पूंजी बाजार में बदलते हालात की वजह से धारणा कुछ सुस्त थी, लेकिन हमें लगता है कि अप्रैल और उसके बाद के महीने अच्छे होने चाहिए, क्योंकि कुछ इलाकों में त्योहार भी हैं।’’

इसी तरह की राय रखते हुए ऑडी इंडिया के ब्रांड निदेशक बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘‘युद्धविराम स्वागत योग्य है, क्योंकि यह अगले चरण के लिए ज्यादा निश्चितता प्रदान करता है। हमारे काफी ग्राहक खुद कारोबार करते हैं और इसका असर खुद महसूस कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे ग्राहकों और कंपनियों के लिए भी आम धारणा में सुधार हुआ है और ज्यादा खर्च करने की इच्छा बढ़ी है।

यह सब 2026 में आम तौर पर एक मजबूत यात्री कार बाजार को देखते हुए है। हमारा उद्योग सकारात्मक धारणा के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में क्षेत्र में किसी तरह के रचनात्मक घटनाक्रम का हम स्वागत करते हैं।’’ अय्यर ने बताया कि भू-राजनीतिक स्थिति की वजह से कलपुर्जों और किट की आपूर्ति में कुछ देरी हुई है, लेकिन कंपनी के पास इस स्थिति को संभालने के लिए बफर स्टॉक है।

बराड़ ने कहा कि चूंकि बीएमडब्ल्यू इंडिया अपनी किट और कलपुर्जे म्यूनिख से मंगाती है, इसलिए कंपनी ने भी इनका स्टॉक कर लिया था। उन्होंने कहा, ‘‘अभी हम इस तिमाही के लिए ठीक स्थिति में हैं, लेकिन अगर यह संघर्ष और लंबा चलता है, तो इसका असर भविष्य की आपूर्ति पर पड़ सकता है।’’

टॅग्स :मर्सिडीज बेंजऑडीबीएमडब्ल्यू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारनए साल 2026 में लगेगा झटका, रेनो इंडिया वाहन के दाम 2, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर 2 और मर्सिडीज-बेंज इंडिया वाहनों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाएगी

कारोबार01 जनवरी 2026 से कीमत में 2 प्रतिशत की वृद्धि, मर्सिडीज-बेंज इंडिया की घोषणा, हर तिमाही में बढ़ेंगे दाम?, यूरो के मुकाबले रुपये में गिरावट

ज़रा हटके27,50,000 रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर मर्सिडीज कार के लिए खरीदा 0001 नंबर

ज़रा हटकेलड़के ने दहेज में रेंज रोवर और डुप्लेक्स फ्लैट लेने से मना किया तो लड़की के बाप को आया गुस्सा, दोष बताकर किया रिजेक्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?