लाइव न्यूज़ :

डेयरी किसानों की सहायता के लिए ई-गोपाला ऐप का वेब संस्करण शुरू

By भाषा | Updated: August 29, 2021 20:34 IST

Open in App

डेयरी किसानों की सहायता के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) द्वारा विकसित ई-गोपाला एप्लिकेशन का वेब संस्करण शनिवार को शुरू किया गया। एक बयान में कहा गया कि ई-गोपाला एप्लिकेशन और आईएमएपी वेब पोर्टल का वेब संस्करण शुरू कर दिया गया है। यह वेब पोर्टल डेयरी पशुओं की बेहतर उत्पादकता के लिए डेयरी किसानों को रियल टाइम डेटा उपलब्ध कराएगा। बयान के अनुसार केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने एनडीडीबी के अध्यक्ष मीनेश शाह की उपस्थिति में इस पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रूपाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'डिजिटल इंडिया' के सपने के अनुरूप, एनडीडीबी दूध उत्पादकों के लिए प्रौद्योगिकी संचालित गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम