लाइव न्यूज़ :

WATCH: हमें अब जर्मन उपकरण खरीदना बंद कर देना चाहिए?, मंत्री पीयूष गोयल की मेट्रो में जर्मन वाइस चांसलर रॉबर्ट हेबेक के साथ बातचीत वायरल, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2024 18:44 IST

WATCH Piyush Goyal: आपकी जर्मन कंपनी हमें चीन में बनाई जाने वाली टनल बोरिंग मशीनों की आपूर्ति कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन उन्हें भारत को बेचने की अनुमति नहीं दे रहा है। हमें अब जर्मन उपकरण खरीदना बंद कर देना चाहिए।मुझे लगता है कि मुझे आपकी बात सुननी चाहिए।

WATCH Piyush Goyal: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मेट्रो में जर्मन वाइस चांसलर रॉबर्ट हेबेक के साथ बातचीत का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह भारत को टनल बोरिंग मशीन की बिक्री चीन द्वारा रोके जाने का मुद्दा उठाते हुए दिखे। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दोनों नेताओं को इस मुद्दे पर बात करते हुए देखा जा सकता है। पिछले हफ्ते मेट्रो में सवारी के दौरान गोयल ने जर्मनी के आर्थिक मामलों के मंत्री हेबेक से कहा, ‘‘आपकी जर्मन कंपनी हमें चीन में बनाई जाने वाली टनल बोरिंग मशीनों की आपूर्ति कर रही है।

लेकिन चीन उन्हें भारत को बेचने की अनुमति नहीं दे रहा है। हमें अब जर्मन उपकरण खरीदना बंद कर देना चाहिए।’’ इस बातचीत के दौरान जर्मन वाइस चांसलर बैठे हुए नजर आ रहे हैं जबकि गोयल उनके पास खड़े दिख रहे हैं। हालांकि, गोयल की यह बात सुनने के बाद हेबेक भी खड़े होकर बोले, ‘‘मुझे लगता है कि मुझे आपकी बात सुननी चाहिए।’’

इस वीडियो को 'लॉर्ड बेबो' नाम के एक उपयोगकर्ता ने सोशल मीडिया पर साझा किया और कुछ ही घंटों में यह वीडियो वायरल हो गया। जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल हेबेक पिछले सप्ताह दिल्ली में थे। 

टॅग्स :जर्मनीपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

विश्वजर्मनी से 12 माह में 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा-ईरान से हार रहे?

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है