लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में माफिया मुख्तार अंसारी से मुक्त कराई भूमि?, बरामद जमीन पर बने फ्लैट 72 लाभार्थियों को सौंपी, सीएम योगी बोले- ऐसे न्याय करेंगे, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2025 14:56 IST

पुलिस महानिदेशक के आवास के सामने स्थित एकता वन में आयोजित एक समारोह के दौरान ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के 72 लाभार्थियों को फ्लैट की चाबियां सौंपी गई।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम में आदित्यनाथ ने स्वयं 10 आवंटियों को फ्लैट की चाबियां सौंपी।फ्लैटों की कीमत 10.70 लाख रुपये प्रति फ्लैट है।आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के डालीबाग इलाके में मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से बरामद जमीन पर बने फ्लैटों की चाबियां बुधवार को आवंटियों को सौंपी। एक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के मुताबिक पुलिस महानिदेशक के आवास के सामने स्थित एकता वन में आयोजित एक समारोह के दौरान ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के 72 लाभार्थियों को फ्लैट की चाबियां सौंपी गई। इस कार्यक्रम में आदित्यनाथ ने स्वयं 10 आवंटियों को फ्लैट की चाबियां सौंपी।

 

उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल आवास योजना के तहत निर्मित इन फ्लैटों की कीमत 10.70 लाख रुपये प्रति फ्लैट है और आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा कि यह परियोजना माफिया के खिलाफ मुख्यमंत्री की 'जीरो टॉलरेंस' (कतई न बर्दाश्त करने की नीति) नीति का परिणाम है।

जिसके तहत पूरे राज्य में अवैध जमीन को मुक्त कराया गया। कुमार ने बताया कि एलडीए ने अंसारी के कब्जे से वापस ली गई लगभग 2,322 वर्ग मीटर भूमि पर 72 फ्लैटों वाले तीन जी+3 ब्लॉक बनाए, जिनमें से प्रत्येक का आकार 36.65 वर्ग मीटर है। बयान में कहा गया है कि इस योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण चार अक्टूबर से तीन नवंबर तक शुरू हुआ।

जिसमें लगभग 8,000 पंजीकरण हुए। जेल में बंद गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी (63) की 28 मार्च 2024 को उत्तर प्रदेश के बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। वह मऊ सदर सीट से पांच बार विधायक रहे और 2005 से उत्तर प्रदेश और पंजाब में जेल में बंद था।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशलखनऊमुख्तार अंसारी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम