लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार क्षेत्र के लिए पैकेज की घोषणा के बाद वोडाफोन-आइडिया का शेयर 28 प्रतिशत चढ़ा

By भाषा | Updated: September 16, 2021 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर सरकार की तरफ से दूरसंचार क्षेत्र के लिए बड़े राहत पैकेज की घोषणा किये जाने के बाद दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी वोडाफोन-आइडिया के शेयरों में बृहस्पतिवार को लगभग 28 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 25.98 प्रतिशत की बढ़त लेकर 11.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान दिन में यह 28.44 प्रतिशत की बढ़त लेकर 11.47 रुपये प्रति शेयर तक चला गया था।

इससे पिछले कारोबारी दिवस पर भी वोडाफोन-आइडिया के शेयरों में 2.76 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।

जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज लिमिटेड की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘केंद्रीय मंत्रिमंडल के दूरसंचार क्षेत्र में निकट और मध्यम अवधि के सुधारों को मंजूरी देने के निर्णय से क्षेत्र की सभी कंपनियों के दृष्टिकोण में सुधार होना चाहिए।’’

रिपोर्ट में कहा गया कि यह निर्णय निकट से मध्यम अवधि में वोडाफोन-आइडिया को काफी मदद करेगा तथा इससे भारती एयरटेल और जियों को भी लाभ होगा।

इस दौरान घरेलू दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का शेयर भी 2.52 प्रतिशत बढ़कर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कंपनी का शेयर बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान 743.90 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया लेकिन बाद में 1.02 प्रतिशत की गिरावट लेकर 718.15 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दबाव झेल रहे दूरसंचार क्षेत्र के लिये बड़े सुधार पैकेज को मंजूरी दी। इस पैकेज में सांविधिक बकाये के भुगतान में चार साल की मोहलत, दुलर्भ रेडियो तरंगों को साझा करने की अनुमति, सकल समायोजित राजस्व (एजीआर) की परिभाषा में बदलाव तथा दूरसंचार क्षेत्र में स्वत: मंजूरी मार्ग से 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स