लाइव न्यूज़ :

सितंबर तक सरकार का बकाया 2400 करोड़ चुकाने की योजना बना रही वोडाफोन आइडिया: रिपोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 22, 2023 19:30 IST

कर्ज में डूबी टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया सितंबर तक सरकारी बकाया में लगभग 2,400 करोड़ रुपये का निपटान करने की योजना बनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देवोडाफोन आइडिया ने सितंबर तक सरकार को करीब 2,400 करोड़ रुपये का बकाया चुकाने की योजना बनाई है।कंपनी ने स्पेक्ट्रम भुगतान के निपटान के लिए 30 दिन का समय मांगा है।कंपनी सितंबर तक लाइसेंस शुल्क भुगतान को भी पूरा करने की तैयारी कर रही है।

नई दिल्ली: कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने सितंबर तक सरकार को करीब 2,400 करोड़ रुपये का बकाया चुकाने की योजना बनाई है। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक सूत्र ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि कंपनी ने हाल ही में 2022-23 की मार्च तिमाही के लिए लाइसेंस शुल्क व स्पेक्ट्रम इस्तेमाल शुल्क का करीब 450 करोड़ रुपये का लंबित बकाया चुकाया है। 

सूत्र ने कहा, "वोडाफोन आइडिया जून, 2023 तिमाही का बकाया और ब्याज के साथ स्पेक्ट्रम किस्त का भुगतान सितंबर तक कर देगी।" वोडाफोन आइडिया को जुलाई तक करीब 770 करोड़ रुपये का लाइसेंस शुल्क और पिछले साल हुई नीलामी में खरीदे गए स्पेक्ट्रम की पहली किस्त के रूप में 1,680 करोड़ रुपये का भुगतान करना था। कंपनी ने स्पेक्ट्रम भुगतान के निपटान के लिए 30 दिन का समय मांगा है। 

वहीं कंपनी सितंबर तक लाइसेंस शुल्क भुगतान को भी पूरा करने की तैयारी कर रही है। एक अन्य सूत्र ने कहा, "स्पेक्ट्रम किस्त के भुगतान में देरी की स्थिति में वार्षिक आधार पर 15 प्रतिशत ब्याज लगेगा। कंपनी को स्पेक्ट्रम किस्त के लिए लगभग 1,700 करोड़ रुपये और ब्याज के साथ लाइसेंस शुल्क बकाया के लिए लगभग 710 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। सितंबर तक चुकाई जाने वाली कुल लंबित राशि 2,400 करोड़ रुपये से अधिक है।"

(भाषा इनपुट के साथ)

 

टॅग्स :Vodafone IdeaVodafoneCentre
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबार6,37,90,68,254 रुपये का जीएसटी जुर्माना, वोडाफोन आइडिया पर शिकंजा

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?